फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After announcement of 18000 priests and granthis reached Kejriwal to thank him

'थैंक्यू केजरीवाल': ₹18000 घोषणा के बाद Ex CM को धन्यवाद कहने पहुंचे पुजारी-ग्रंथी, जानें कब से होगा पंजीकरण

Mon, 30 Dec 2024 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Dec 2024 09:20 PM IST
सार

केजरीवाल द्वारा घोषणा किए जाने के कुछ घंटे बाद ही गुरुद्वारे के ग्रंथी और मंदिर के पुजारियों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें धन्यवाद कहा। 

विज्ञापन
After announcement of 18000 priests and granthis reached Kejriwal to thank him
₹18000 घोषणा के बाद Ex CM को धन्यवाद कहने पहुंचे पुजारी-ग्रंथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना के विवादों के बीच आम आदमी पार्टी ने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपये देने का वादा किया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर में पुजारियों का पंजीकरण की शुरूआत करेंगे। 

विज्ञापन

पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में पुजारी और ग्रंथी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके निवास पर पहुंचे। इस मौके पर पुजारियों और ग्रंथियों ने दिल्ली और देश की सुख शांति के लिए की प्रार्थना और अरदास की। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के एलान के बाद देश भर से फोन और संदेश मिल रहे हैं। सभी धार्मिक लोग बहुत खुश हैं। दिल्ली के कई पुजारी और ग्रंथी मुझसे मिलने आए और उन्होंने आशीर्वाद दिया। दूसरी तरफ पुजारियों और ग्रंथियों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो योजना घोषित की है, यह काम आज तक किसी दूसरी पार्टी ने नहीं किया।

मौके पर पहुंचे पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ने बताया कि केजरीवाल ने भरोसा दिया है कि पुजारियों को हर महीने 18 हजार रुपए सम्मान राशि मिलेगी। जो राशि सरकार दे रही है, वह संतोषजनक है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुजारी और ग्रंथ सब लोग काफी खुश थे। यह पुजारियों का बड़प्पन है। उधर, विधायक जरनैल सिंह के साथ अरविंद केजरीवाल से मिलने आए ग्रंथियों ने कहा कि केजरीवाल से मिलकर हमें बहुत खुशी हुई। यह बहुत अच्छा काम किया है।

बता दें कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए पुजारी-ग्रंथी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी दिल्ली सरकार की सत्ता में आती है तो हर माह 18 हजार रुपये प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। यह योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस राशि को वेतन या तनख्वाह नहीं कहूंगा लेकिन आज इस योजना के जरिए हम पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान करने के लिए इसकी घोषणा कर रहे हैं कि हमारी सरकार बनने पर लगभग 18 हजार रुपए महीना इनको सम्मान राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार वह कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना के लिए पंजीकरण की शुरुआत करेंगे। इसके बाद आप के विधायक व कार्यकर्ता पूरी दिल्ली में पंजीकरण कराएंगे। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में महिला सम्मान व संजीवनी योजना को पुलिस भेजकर, फर्जी केस करके रोकने की कोशिश की। उसी तरह इस योजना को रोकने की कोशिश न करे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक पुजारी हमारे सुख-दुख सब में काम आता है। इन्होंने सदियों से हमारी परंपराओं, हमारे रीति रिवाजों और संस्कारों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया है। लेकिन पुजारी कभी अपने परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाते। इनके सम्मान में सरकार बनने पर करीब 18 हजार रुपए देंगे। यह देश में पहली बार हो रहा है। आज तक किसी भी पार्टी और सरकार ने ऐसा नहीं किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज और विधायक जरनैल सिंह भी मौजूद रहे।

नहीं रुका संजीवनी योजना का पंजीकरण
केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि इन्होंने संजीवनी योजना रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं पाए। उसी तरह ये पुजारियों और ग्रंथियों की योजना को रोकने की कोशिश ना करें। पुजारी और ग्रंथि हमारे और भगवान के बीच में एक सेतु का काम करते हैं। हमारी प्रार्थनाओं को भगवान तक पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed