फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After AIIMS strictness on private agents in Safdarjung will go to jail if caught

Delhi: एम्स के बाद सफदरजंग में भी निजी एजेंटों पर सख्ती, पकड़े जाने पर जाएंगे जेल

Wed, 12 Oct 2022 10:34 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:34 PM IST
सार

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल शेरवाल ने निर्देश जारी किया है कि ओपीडी कार्ड, प्रवेश की सुविधा प्रदान कर रहे हैं निजी एजेंट और प्रयोगशालाओं, रेडियोलॉजी केंद्रों और औषधालयों के लिए डायवर्ट भी कर रहे अज्ञात लोगों को पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
After AIIMS strictness on private agents in Safdarjung will go to jail if caught
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के बाद सफदरजंग अस्पताल ने भी निजी एजेटों को लेकर सख्ती कर दी है। अब अस्पताल में यदि निजी एजेंट या अज्ञात/अनधिकृत व्यक्ति पाया जाता है तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल शेरवाल ने निर्देश जारी किया है कि ओपीडी कार्ड, प्रवेश की सुविधा प्रदान कर रहे हैं निजी एजेंट और प्रयोगशालाओं, रेडियोलॉजी केंद्रों और औषधालयों के लिए डायवर्ट भी कर रहे अज्ञात लोगों को पकड़ा जाएगा। सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि अस्पताल परिसर या विभागों/क्षेत्रों के आसपास किसी भी अनधिकृत/अज्ञात व्यक्ति की उपस्थिति होने पर तत्काल चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय को सूचित किया जाए।  
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे सभी व्यक्तियों को सफदरजंग अस्पताल पुलिस चौकी के हवाले कर दिया जाए ताकि वे मरीजों का शोषण न कर सकें। अस्पताल के कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा बढ़ाने और परिसर के भीतर अनधिकृत या अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करने के लिए वर्दी में रहेंगे। साथ ही आईडी कार्ड प्रदर्शित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर में काम करने वाले कर्मचारियों के स्क्रब पर उनके नाम की कढ़ाई होनी चाहिए। सभी विभाग अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि ऐसी व्यवस्था करें कि मरीज किसी भी तरह से निधि एजेंटों के झांसे में ना आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed