फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Afghans were extracted from the abdomen of 10 wraps of drugs, trafficking report

अफगान नागरिक के पेट से निकाली थीं ड्रग्स की 10 पुड़िया, तस्करी की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Mar 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 04 Mar 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
Afghans were extracted from the abdomen of 10 wraps of drugs, trafficking report
अब्दुल अली नूरी - फोटो : अूमर उजाला

मेट्रो अस्पताल में भर्ती अफगानिस्तान के नागरिक अब्दुल अली नूरी (56) के खिलाफ नोएडा थाना सेक्टर-24 में ड्रग्स तस्करी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसे स्वस्थ होने के बाद गिरफ्तार करेगी। अब्दुल अली के पेट से ड्रग्स की 10 पुड़िया बरामद हुई हैं, जिसमें से तीन पेट में फट गई थीं।

विज्ञापन


इसी वजह से उसकी जान खतरे में पड़ गई थी। थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में अब्दुल अली के पेट से बरामद ड्रग्स की पुड़िया में कोकीन और हेरोइन होने की आशंका है।
विज्ञापन


विस्तृत जांच के लिए नमूने आगरा फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं। अब्दुल अली के पेट से मिली ड्रग्स की पुड़िया की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा दूतावास को भेज दी गई है। पुलिस की तरफ से भी अब्दुल अली के खिलाफ दर्ज होने वाली रिपोर्ट की सूचना अफगानिस्तान दूतावास और नारकोटिक्स विभाग को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भी कराया था इलाज

Afghans were extracted from the abdomen of 10 wraps of drugs, trafficking report
afgani - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार अब्दुल अली 25 फरवरी को ही मेडिकल वीजा पर भारत आ गया था। वह पहले दिल्ली के अस्पताल में गया था। वहां हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए।

उसके बेटे अब्दुल वली ने 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया था। मेट्रो अस्पताल के डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिये उसके पेट से ड्रग्स की पुड़िया बरामद होने पर पुलिस को सूचना दी थी। 

10 लाख रुपये की है ड्रग्स
पुलिस के अनुसार पेट से बरामद प्लास्टिक की एक पुड़िया में लगभग 10 ग्राम ड्रग्स है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख रुपये तक हो सकती है। इस हिसाब से पेट में छिपाकर रखी गई 10 पुड़िया की कीमत लगभग 10 लाख रुपये होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed