फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission started for 70 thousand seats of graduation in DU chance to register till October 3

DU Admission: स्नातक की 70 हजार सीटों के लिए दाखिले की दौड़ शुरू, पढ़ें एडमिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Tue, 13 Sep 2022 01:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 01:17 AM IST
सार

कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि इस बार पूरी तरह से दाखिला सिस्टम नए तरीके का है। लिहाजा इस बार मिड एंट्री दाखिलों का भी प्रावधान किया है। इस प्रावधान से जो आवेदक आवेदन से छूट गए उन्हें भी मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
Admission started for 70 thousand seats of graduation in DU chance to register till October 3
DU Admission 2022 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर 2022-23 में स्नात्तक कोर्सेज की 70 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन की दौड़ शुरू हो गई है। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने सोमवार को दाखिला पोर्टल कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-2022) को लॉन्च कर दिया। देशभर से ऐसे छात्र जिन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) की परीक्षा दी है। वह अब इस पोर्टल के माध्यम से डीयू में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया तीन अक्तूबर तक चलेगी। पूरी दाखिला प्रक्रिया के तीन चरण होंगे। पहले चरण में आवेदन, दूसरे चरण में वरीयता भरना और तीसरे चरण में सीट का आवंटन होगा। एससीए एसटी और पीडबल्यूबीडी वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये और अनारक्षित, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्लयूएस) वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। इस वर्ष कट ऑफ की जगह सीयूईटी स्कोर के आधार पर तैयार की गई केंद्रीयकृत मेरिट से दाखिले किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष 67 कॉलेजों, विभागों, केंद्रों में 79 स्नात्तक प्रोग्राम के लिए दाखिले होंगे। जिनमें बीए प्रोग्राम के लिए 206 कॉम्बिनेशन शामिल हैं। दाखिले की पूरी प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से होगी। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने प्रेसवार्ता में दाखिले से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि सीयूईटी के लिए आवेदन करते समय देश भर से करीब 6 लाख 14 हजार विद्यार्थियों ने डीयू को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। उन्होने बताया कि प्रयास रहेगा कि स्पॉट राउंड से पहले सीट आवंटन के लिए दो राउंड रखे जाएं। जिससे कि विद्यार्थियों को दिक्कत ना हो। सीयूईटी का रिजल्ट जारी होते ही दाखिले के दूसरे चरण (वरीयता भरना) को शुरू कर दिया जाएगा। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि आवेदकों से दूसरे चरण में अधिक से अधिक विकल्प भरने चाहिए जिससे कि उन्हें अपनी पंसद के कॉलेज व विषयों के आवंटन में कोई दिक्कत ना आएं। 

विज्ञापन

मिड एंट्री दाखिले का भी प्रावधान
कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि इस बार पूरी तरह से दाखिला सिस्टम नए तरीके का है। लिहाजा इस बार मिड एंट्री दाखिलों का भी प्रावधान किया है। इस प्रावधान से जो आवेदक आवेदन से छूट गए उन्हें भी मौका मिल सकेगा। इसके लिए आवेदकों को एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा। मिड एंट्री दाखिले के लिए तभी विचार किया जाएगा जब उन सभी उम्मीदवारों को सीट का आवंटन हो चुका हो, जिन्होंने पहले आवेदन किया था और न्यूनतम घोषित स्कोर से अधिक योग्यता अंक आवंटित किए गए थे। बीए, बीए ऑनर्स म्यूजिक, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोट्र्स, ईसीए और स्पोट्रस सुपरन्यूमेरी कोटा जैसे प्रदर्शन आधारित प्रोग्रामों के लिए मिड एंट्री प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

सीट आवंटन के पहले राउंड में 20-30 फीसदी अतिरिक्त भरी जाएंगी
सीट आवंटन के पहले राउंड में प्रत्येक कॉलेज के प्रत्येक प्रोग्राम में अनारक्षित, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्लयूएस श्रेणियों में 20 फीसदी और एससी, एसटी, पीडब्लयूडी श्रेणी में अतिरिक्त 30 फीसदी सीटें आवंटित की जाएंगी। 

ईसीए व स्पोट्रस कोटे के लिए ट्रॉयल 10 अक्तूबर के बाद शुरू होंगे
ईसीए और स्पोट्र्स कोटे के छात्रों के लिए ट्रायल 10 अक्तूबर के बाद होंगे ईसीए और स्पोट्रस सुपरन्यूमेरी कोटा के तहत प्रवेश के लिए 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर और 75 फीसदी वेटेज सर्टिफिकेट और ट्रायल को दिया जाएगा। इन दोनों के लिए एक अप्रैल 2017 से 30 जून 2022 की समयावधि के बीच जारी किए गए प्रमाणपत्रों पर ही विचार किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क का भुगतान होने के बाद विवरण बदला नहीं जा सकेगा
दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने प्रेसवार्ता में बताया कि दाखिले के इच्छुक छात्रों को सीएसएएस 2022 के माध्यम से आवेदन करना होगा। एक बार आवेदन शुल्क का भुगतान होने के बाद व्यक्तिगत विवरण, श्रेणी को बदला नहीं जा सकेगा। आवेदन करने के लिए सीयूईटी (यूजी-2022) की आवेदन संख्या अनिवार्य होगी। आवेदक द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 में भरे गए व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, फोटो और हस्ताक्षर आदि सीएसएएस-2022 में स्वत: जुड़ जाएंगे। 

एक नवंबर से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी
दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद डीयू का प्रयास है कि पहले वर्ष के छात्रों के लिए एक नवंबर से नया सत्र (कक्षाएं) शुरू कर दी जाएं। डीयू एक सेमेस्टर में छात्रों के लिए 180 कक्षाएं आयोजित करता है। कोविड महामारी व दाखिला प्रकिया के कारण शैक्षणिक कैलेंडर में देरी हो रही है। ऐसे में नए वर्ष के छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश भी रद्द होंगे। 

दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
. आवेदन डीयू की वेबसाइट (www.du.ac.in/) पर उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से करना है।
.आवेदन पत्र में ईमेल आईडी ध्यान से भरें, इसी पर जानकारी भेजी जाएगी।  
.छात्रों को बारहवीं के सभी विषयों के अंक सावधानी से भरने होंगे। 
.मेरिट टाई होने पर यही अंक टाई को तोड़ने का आधार बनेंगे। 
.सीयूईटी नतीजे जारी होने के बाद सीएसएएस का दूसरा चरण शुरू होगा
.दूसरे चरण में ध्यान से कॉलेज व प्रोग्राम का चयन कर अपनी वरीयता को भरना है। 
.निर्धारित सीमा समाप्त होने के बाद प्रोग्राम और कॉलेज चयन और वरीयता बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी। 
.सीट आवंटन की प्रक्रिया 10 अक्तूबर के आसपास शुरू होगी।
.सीट आवंटन होने के बाद आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। जिस राउंड में सीट आवंटित की गई उसमें ही सीट लेनी होगी। 
.सीट स्वीकार नहीं करने पर छात्र अगले राउंड में भाग नहीं ले सकेगा। 
.एक से ज्यादा सीटों की पेशकश होने पर एक ही सीट को स्वीकार करना होगा। 
.सीट स्वीकार करने पर कॉलेज छात्र के दस्तावेजों की जांच करेगा। 
.दस्तावेज के सत्यापन के बाद कॉलेज उम्मीदवार की आवंटित सीट को स्वीकृति या अस्वीकार करेगा। 
.कॉलेज की मंजूरी के बाद छात्र को प्रवेश शुल्क का भुगतना करना होगा। 
.अस्वीकृति, सीट रद्दीकरण और नाम वापसी के कारण खाली हुई सीटों की उपलब्धता के आधार पर डीयू अगला राउंड आयोजित करेगा। 
.प्रत्येक राउंड के बाद खाली सीटों की जानकारी डीयू वेबसाइट पर दी जाएगी। 
.जो छात्र इस दौरान अपग्रेड का विकल्प चुनेंगे उन्हें सीटों की उपलब्धता के अनुसार अगले आवंटन राउंड में विचार किया जाएगा। 
.अपग्रेड का विकल्प लेने पर छात्र को अपग्रेड की सीट को स्वीकार करना होगा।
.अपग्रेड सीट को स्वीकार नहीं करने पर छात्र को डिफ़ॉल्ट रूप से रद्द माना जाएगा और वह दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएगा
.यदि कोई उम्मीदवार अपग्रेड नहीं होता है तो उसकी पिछली सीट पर दाखिला बरकरार रखा जाएगा। तब उसे अपने डैशबोर्ड के माध्यम से अपनी सीट को फ्रीज करना होगा। इसके बाद उसे अपग्रेड की अनुमति नहीं होगी।
.फ्रीज करने के बाद नाम वापस भी नहीं लिया जा सकेगा। 
.छात्रों को वरीयता बदलने का अवसर भी दिया जाएगा। 
.सीटें खाली रहने पर स्पॉट राउंड भी किए जा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed