फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission fee for jnu vc house is two hundred

दो सौ रुपये में जेएनयू वीसी के घर आई मिलन की बेला 

Fri, 08 Nov 2019 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
admission fee for jnu vc house is two hundred
demo pic
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर अक्सर विवादों में रहता है। इस बार जेएनयू कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार का सरकारी बंगला चर्चा का कारण बना है। 
विज्ञापन


दरअसल कुलपति के बंगले पर एक ऐसा कार्यक्रम रख दिया, जिसमें प्रवेश के लिए लोगों से 100 से दो सौ रुपये का टिकट लेना होगा। आई मिलन की बेला... कार्यक्रम की थीम ब्राइड ऑफ इंडिया है। इसमें भारतीय दुल्हन के विभिन्न रूप नजर आएंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में एक ओर छात्र नए हॉस्टल नियमों के विरोध में पिछले 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कुलपति आवास में भारतीय दुल्हन का रैंप शो आयोजित करने की तैयारी जोरों पर हैं। 2018 में जेएनयू वूमन क्लब बनाया गया था। 
विज्ञापन


इसमें कुलपति की पत्नी के साथ अन्य शिक्षकों की पत्नियां सदस्य हैं। आए दिन यह क्लब कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस बार कुलपति के सरकारी आवास पर इस प्रकार का शो आयोजित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र खूब वायरल हो रहा है। इससें छात्रों में भी काफी नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि सरकारी आवास में इस प्रकार टिकट के जरिए एंट्री और शो कराना गैर जिम्मेदाराना है। शो में अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। जबकि छात्र हॉस्टल में फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed