{"_id":"596e37124f1c1be2618b46b6","slug":"adg-met-with-junaid-family-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनैद के परिजनों से मिले एडीजीपी, परिजनों ने पुलिस जांच पर जताया संतोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुनैद के परिजनों से मिले एडीजीपी, परिजनों ने पुलिस जांच पर जताया संतोष
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित जुनैद हत्याकांड की जांच प्रक्रिया का जायजा लेने आए एडीजीपी जीआरपी आलोक राय मंगलवार को वारदात के समय जुनैद के साथ मौजूद उसके भाइयों, पिता और गांव वालों से मिले। एडीजीपी ने लोगों को अभी तक हुई जांच के बारे में बताया और घटना के बारे में पूछताछ भी की।
विज्ञापन
सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस में ठहरे एडीजीपी आलोक राय ने मंगलवार को जुनैद पक्ष और खंदावली के लोगों को मुलाकात करने के लिए बुलाया था। एडीजीपी ने लोगों को अभी हुई पुलिस की जांच के बारे में बताया।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि मारपीट की घटना में 15-20 लोग शामिल थे। इस पर एडीजीपी ने कहा कि पुलिस अन्य लोगों को भी तलाश रही है वारदात मेें शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा, जुनैद पक्ष के लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया।
विज्ञापन
पिता जलालुद्दीन ने जांच पर संतोष जताते हुए कहा कि पुलिस अच्छी तरह काम कर रही है। एडीजीपी ने वारदात के वक्त घायल हुए शाकिर, हाशिम और मोहसिन ने भी बात की। इन तीनों से संक्षेप में घटना की जानकारी ली। करीब पौन घंटे तक हुई बैठक के बाद उन्होंने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
हाशिम ने बताया कि केरल के मार्क्सवादी सांसद ने उनके परिवार को कार भेंट की है। दरअसल परिवार ने जुनैद हत्याकांड के मुख्य गवाह शाकिर, हाशिम और मोहसिन की सुरक्षा की चिंता जताई थी। इस पर सांसद ने उन्हें कार भेजी।