फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   action will be taken against those who do fraud in ration distribution

राशन वितरित करने में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 26 Nov 2016 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 26 Nov 2016 07:51 AM IST
विज्ञापन
action will be taken against those who do fraud in ration distribution
डेमो - फोटो : अमर उजाला

उपभोक्ताओं को नए राशन वितरित करते समय उनसे पैसे लेने वाले डिपो धारकों की खैर नहीं होगी। ऐसे डिपो धारकों की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय एवं कानूनी दोनों तरह की कार्रवाही प्रशासन करेगा। इसीलिए डिपो धारक सभी उपभोक्ताओं को निशुल्क राशनकार्ड़ वितरित करें।

विज्ञापन


एसड़ीएम अनीश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के बनाए राशनकार्ड़ों को डिपो धारक गावों व शहरों में वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मौखिक शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ डिपो धारक लोगों को उनके राशनकार्ड़ वितरित करते समय उनसे कुछ पैसा इस राशनकार्ड़ बनवाने के खर्चा के तौर पर मांग रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि वे अपने डिपो होल्ड़र से अपने-अपने राशनकार्ड़ लेते समय एक भी रुपया डिपो होल्ड़र को न दें। ये सभी राशनकार्ड़ निशुल्क बनाए गए हैं। यदि कोई डिपोहोल्ड़र किसी भी राशनकार्ड धारक से पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत उनसे करें ताकि इस तरह से भ्रष्ट्राचार मचाने वाले डिपो होल्ड़र के खिलाफ तुरंत कार्रवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसड़ीएम अनीश यादव ने सभी कार्ड़धारकों से कहा कि वे अपने-अपने कार्ड़ डिपो होल्डर से लें लें। राशन लेने के लिए डिपो धारक के पास राशनकार्ड़ को लेकर जाएं। राशन लेने के बाद राशनकार्ड़ को साथ लाएं किसी भी सूरत में डिपो धारक के पास न छोड़े।

उन्होंने डिपो होल्ड़र्स को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने किसी भी कार्ड़धारक से उनका कार्ड़ वितरित करते समय उनसे एक भी रुपया राशनकार्ड़ के बदले लिया तो उनके खिलाफ विभागीय एवं कानूनी दोनों तरह की कार्रवाही निश्चित तौर पर की जाएगी।


बता दें कि फिरोजपुर झिरका में लगभग 33 हजार, पुन्हाना में 34 हजार तथा पिनगंवा में 17 हजार लोगों के राशनकार्ड़ बने हुए हैं। उपमंड़ल फिरोजपुर झिरका में बने कुल 85 हजार राशनकार्ड़ों में अंतोतदय अन्न योजना, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बने सभी राशनकार्ड़ शामिल हैं। फिरोजपुर झिरका एवं नगीना में 95, पिनगंवा में 52, पुन्हाना में 88 डिपोधारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed