फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action will be taken against those buying gold and mobile phones without documents in Palwal

हरियाणा: बिना दस्तावेज सोना व मोबाइल फोन खरीदने वालों पर होगी कार्रवाई; एसपी बोले- सोना-मोबाइल खरीदते समय रखें

Fri, 22 Sep 2023 03:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Sep 2023 03:16 PM IST
सार

एसपी ने ज्वेलर्स एसोसिएशन से कहा है कि जेवरात व कीमती वस्तु खरीद-फरोख्त के दौरान वेरिफिकेशन करें। यदि कोई स्वर्ण कारोबारी ऐसा नहीं करता तो उसकी सलिंप्तता चोरी में मानी जाएगी।

विज्ञापन
Action will be taken against those buying gold and mobile phones without documents in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिना दस्तावेज सोना व मोबाइल फोन खरीदने वालों पर पलवल पुलिस ने कार्रवाई का मन बना लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने एडवाइजरी करते हुए लोगों ने अपील की है कि सोना, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान दस्तावेजों के आधार पर ही खरीदें। 

विज्ञापन

एसपी ने ज्वेलर्स एसोसिएशन से कहा है कि जेवरात व कीमती वस्तु खरीद-फरोख्त के दौरान वेरिफिकेशन करें। यदि कोई स्वर्ण कारोबारी ऐसा नहीं करता तो उसकी सलिंप्तता चोरी में मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जेवरात या कीमती वस्तु बिना दस्तावेजों की मिली तो स्वर्ण कारोबारी पर कार्रवाई तय है। इसी तरह उन्होंने मोबाइल विक्रेताओं से भी अपील की है कि आजकल लोग महंगे आईफोन और दूसरे फोन खरीद कर व्यापारी और मोबाइल विक्रेताओं को औने-पौने दाम में बेच देते हैं। 

इसे रोकने के लिए मोबाइल विक्रेता पहल करें। जो भी मोबाइल बेचने आ रहा है उसका बिल अवश्य लें। जिसको पुराना मोबाइल बेच रहे हैं उसको बिल दें। यदि ऐसा नहीं कर रहे तो वह भी अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज करने का भी प्रावधान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed