फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of rape court made jumps from building.

दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट बिल्डिंग से लगाई छलांग

Mon, 08 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 08 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape court made jumps from building.

फरीदाबाद में पेशी से जेल भेजे जा रहे दुष्कर्म के आरोपी ने सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से कूद कर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 
जालंधर निवासी 25 वर्षीय गोविंद सिंह बल्लभगढ़ स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था। एक दिसंबर को वह अपने मकान मालिक की 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। पीड़ित पिता ने सदर बल्लभगढ़ थाने में बेटी के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को जालंधर से लड़की को बरामद कर गोविंद को गिरफ्तार किया था। मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने उसे जज मोनिका की कोर्ट में पेश किया था। दूसरी मंजिल पर स्थित कोर्ट से बाहर निकलते ही गोविंद ने पुलिसकर्मी को झटका देकर अपना हाथ छुड़ाया और छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने की वजह से उसे पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। नाजुक हालत में उसे बीके में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed