फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested for writing Pakistan Zindabad on social media in Greater Noida

UP: सोशल मीडिया पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने से भड़का आक्रोश, पुलिस ने आरोपी मोनिश को किया गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 10:42 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 10:42 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में में सोशल मीडिया पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' कमेंट करने वाले मोनिश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। साथ ही मोबाइल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Accused arrested for writing Pakistan Zindabad on social media in Greater Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी मोनिश (19) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह साकीपुर गांव में रहकर एवीजे हाइट्स सोसायटी स्थित एक सैलून में कार्य कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि मोनिश केवल कक्षा आठ तक पढ़ा है। बताया जा रहा है कि मोनिश ने अपनी सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखकर कमेंट किया था। यह आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, जिससे लोगों में आक्रोश पनप गया। कई लोगों ने स्क्रीनशॉट के साथ पुलिस से शिकायत की और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ते देख पुलिस हरकत में आ गई। एसीपी बीएस वीरकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर देशविरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के मोबाइल की भी जांच की जा रही है, ताकि उसके किसी संगठित नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed