फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested for snatching chain from female MP

MP Chain Snatching: महिला सांसद से चैन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 से ज्यादा मामले हैं दर्ज

Wed, 06 Aug 2025 10:33 AM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 10:33 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने आखिरकार कांग्रेस महिला सांसद सुधा आर की चैन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जो दक्षिणी दिल्ली का रहना वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Accused arrested for snatching chain from female MP
कांग्रेस सांसद सुधा आर - फोटो : X @AdvtSudha

विस्तार

दक्षिणी जिला पुलिस ने महिला सांसद सुधा आर की चैन छीने वाले आरोपी रावत को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और वह दक्षिणी दिल्ली के हरकेश नगर का रहने वाला है। आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह ज्यादातर अकेली चेन झपटमरी की वारदातों को अंजाम देता था।

विज्ञापन


आरोपी रावत ने महिला सांसद की करीबन 4 तोले की सोने की चेन उस समय छीन ली थी जब वह महिला साथी के साथ पोलैंड एंबेसी के पास सुबह की सैर के लिए निकली थी । इस मामले में चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना  शुरू कर दिया था। देर रात तक आरोपी सफदरजंग हॉस्पिटल के सामने से जाते हुए ट्रैक हुआ था।
विज्ञापन


जब मामला दक्षिण दिल्ली में पहुंचा तो दक्षिण जिला पुलिस सक्रिय हो गई। इसके बाद दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने आरोपी रावत को हरकेश नगर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक दिन में झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम देता था और अकेले ही वारदात करता था। आरोपी का कहना है कि उसे पता नहीं था कि वह महिला संसद की चेन छीन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hanging House: क्या है 'फांसी घर'?, दिल्ली विधानसभा दो खेमों में बंटी, सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed