फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Monsoon Session What is Hanging House

Hanging House: क्या है 'फांसी घर'?, दिल्ली विधानसभा दो खेमों में बंटी, सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Wed, 06 Aug 2025 08:28 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 08:28 AM IST
सार

Hanging House In Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान सदन में ''फांसी घर'' का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर बीते मंगलवार को जमकर विधानसभा में हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी ने 2022 में जिस कमरे को फांसी घर बताकर संरक्षित किया था, उसी पर अब भाजपा का कुछ और ही दावा है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Monsoon Session What is Hanging House
फांसी घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को 'फांसी घर' के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 2022 में एक कमरे को 'फांसी घर' बताकर संरक्षित करने के दावे को मौजूदा भाजपा सरकार ने खारिज कर दिया और इसे 'टिफिन रूम' करार दिया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप पर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले की जांच का एलान भी किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर यह दावा झूठा साबित हुआ तो संरक्षित स्थल का दर्जा हटा दिया जाएगा। विपक्ष की नेता आतिशी ने इस बहस को गैर-जरूरी ठहराते हुए दिल्ली की अन्य समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की। 2022 में आप की तत्कालीन सरकार ने इस कमरे को ऐतिहासिक 'फांसी घर' बताकर संरक्षित किया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने 9 अगस्त 2022 को किया था। इस मुद्दे पर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी आप के बीच तीखा टकराव देखने को मिला।

विज्ञापन

फांसी घर नहीं टिफिन रूम था: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सत्र की शुरुआत में ही इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि नेशनल आर्काइव के ऐतिहासिक नक्शे से साफ हुआ कि जिसे फांसी घर बताया गया वह दरअसल टिफिन रूम की लिफ्ट थी। विजेंद्र गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि जहां विधानसभा में बहस होती है वहां फांसी घर कैसे हो सकता है। यह सवाल हर किसी के मन में है। उन्होंने आप पर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी सच्चाई की जांच होगी। 

अगर फांसी घर का दावा झूठा निकला तो इस जगह का संरक्षित दर्जा खत्म कर दिया जाएगा। विजेंद्र गुप्ता ने यह भी खुलासा किया कि जिसे आप ने सुरंग बताया था वह कोई गुप्त रास्ता नहीं बल्कि वेंटिलेशन के लिए बनाया गया डक्ट है। उन्होंने इतिहासकारों के हवाले से कहा कि उस समय सीमित संसाधनों में भवनों में वेंटिलेशन के लिए ऐसी डक्टिंग आम थी। यह सिर्फ दिल्ली विधानसभा में ही नहीं बल्कि संसद में भी देखने को मिलती है।

नक्शे में ये जगह टिफिन रूम
विजेंद्र गुप्ता ने आगे बताया कि जिस कमरे को फांसी घर कहा गया वहां एक शिलापट्ट भी लगाया गया था जिसमें 9 अगस्त 1942 का जिक्र है। इसे दर्शनीय स्थल बताकर उद्घाटन किया गया लेकिन नक्शे में यह साफ है कि वह टिफिन रूम था। इस कमरे में लकड़ी की लिफ्ट को फांसी का फंदा और ट्रेप डोर बताया गया जबकि वह भोजन लाने-ले जाने के लिए बनाई गई थी। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट का कमरा नक्शे में वायसराय रूम के नाम से दर्ज है और बाकी कमरे मेंबर्स रूम और स्मोकिंग रूम जैसे नामों से हैं।

ये विषय विधानसभा की गरिमा से जुड़ा
भाजपा ने इस मुद्दे को विधानसभा की गरिमा से जोड़ा। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिलापट्ट लगाकर इसे फांसी घर बताना गंभीर मामला है। उन्होंने विपक्ष से इस पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। विधानसभा के मुख्य सचेतक अभय वर्मा ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

विज्ञापन

फांसी घर पर बहस समय की बर्बादी : आतिशी

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस बहस का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली, पानी और सड़कों जैसी कई समस्याएं हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए। फांसी घर पर बहस को वे समय की बर्बादी मानती हैं। जवाब में भाजपा ने कहा कि आप के इस झूठ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। आतिशी बुधवार को इस मुद्दे पर अपनी पार्टी का पक्ष रखेंगी।

दिल्ली विधानसभा दो खेमों में बंटी
इस पूरे विवाद ने दिल्ली विधानसभा को दो खेमों में बांट दिया है। एक तरफ भाजपा इसे आप की गलतबयानी बता रही है तो दूसरी तरफ आप इसे ऐतिहासिक स्थल मान रही है। आप विधायकों ने सदन में कहा कि एआई भी इस जगह को फांसी घर ही बता रहा है। अब सबकी नजर बुधवार के सत्र पर है जहां इस मुद्दे पर और बहस होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Monsoon Session: फीस नियंत्रण विधेयक पर चर्चा जारी, आज सदन में पास होने की उम्मीद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed