{"_id":"67ede7cc636ea03f7e08db68","slug":"accused-arrested-for-killing-friend-s-daughter-for-tv-remote-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी रिमोट के लिए हत्या: सात साल की बच्ची के गले पर किए थे रॉड से वार, पुलिस ने 'हैवान' को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी रिमोट के लिए हत्या: सात साल की बच्ची के गले पर किए थे रॉड से वार, पुलिस ने 'हैवान' को किया गिरफ्तार
Thu, 03 Apr 2025 07:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 03 Apr 2025 07:22 AM IST
सार
आरोपी रंजीत ने सात साल की बच्ची की हत्या करने के बाद शव को कपड़ों में लपेटकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया और बच्ची के पिता का मोबाइल लेकर भाग गया। घटना वाले दिन आरोपी रंजीत ने बच्ची के पिता के साथ शराब पी थी।
विज्ञापन
टीवी रिमोट
- फोटो : Freepik
विस्तार
स्वरूप नगर में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में उसके पिता के दोस्त रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने टीवी रिमोट को लेकर हुए झगड़े के बाद बच्ची की हत्या कर दी थी। स्वरूप नगर थाना पुलिस ने उसे नरेला औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि रंजीत मूल रूप से बिहार का निवासी है और स्वरूप नगर के भट्टा रोड क्षेत्र में रहता है। वह फैक्टरी में मजदूरी करता है। पुलिस को रविवार को जे-ब्लॉक, खड्डा कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने एक घर में बच्ची को जमीन पर अचेत अवस्था में पाया और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न के कोई संकेत नहीं मिले, लेकिन पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सुरक्षित रख लिया गया। पूछताछ में रंजीत ने अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
घटना वाले दिन रंजीत ने बच्ची के पिता के साथ शराब पी थी। फिर वह (आरोपी) घर से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर टीवी देखने लगा, जबकि बच्ची पिता के मोबाइल पर गेम खेल रही थी। पुलिस उपायुक्त के अनुसार इसी दौरान बच्ची ने रिमोट से उसे परेशान कर दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने बच्ची को मारा। बच्ची बेहोश हो गई और मुंह से खून निकलने लगा। रंजीत ने फिर रॉड से गले पर वार किया, जिससे मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद रंजीत ने शव कपड़ों में लपेटकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया और पिता का मोबाइल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई खराब, ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू; जानें क्या रहेगा बंद
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन