फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   According to Meteorological Department there is a possibility of rain in Delhi on Saturday and Sunday

Weather News : दिल्ली में आज और कल बरसेंगे बदरा, बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन; हवा की सेहत बिगड़ी, AQI 200 के पार

Sat, 03 Feb 2024 03:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Feb 2024 03:44 AM IST
सार

Mausam Ki Jankari: शनिवार को बादल छाए रहेंगे। सुबह घना कोहरा छा सकता है। रात में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
According to Meteorological Department there is a possibility of rain in Delhi on Saturday and Sunday
दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट का अनुमान है। साथ ही, ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ सकती है। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। पालम इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को बादल छाए रहेंगे। सुबह घना कोहरा छा सकता है। रात में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की सेहत बिगड़ी, एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज
राजधानी में शुक्रवार को हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से प्रदूषण बढ़ गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। इसमें गुरुवार के मुकाबले 40 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक इलाके की हवा बेहद खराब रही, जबकि 23 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। साथ ही, आठ इलाकों की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से हवा में आंशिक सुधार आने की संभावना है।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को औसत छह से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, शनिवार को हवा दक्षिण से दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रविवार को हवा दक्षिण दिशा से चल सकती है। गति चार से 12 किमी रहने के आसार है। सोमवार को हवा पूर्व-दक्षिण दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति आठ से दस किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

नेहरू नगर की हवा रही सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, नेहरू नगर की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 303 रहा जो बेहद खराब श्रेणी है। वजीरपुर में 284, जहांगीरपुरी में 282, द्वारका सेक्टर आठ में 280, ओखला फेज 2 में 276 व आरके पुरम में 274 एक्यूआई रहा।

गाजियाबाद की हवा सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम 133 एक्यूआई दर्ज रहा जो मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम में 176 व नोएडा में 171 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 208, फरीदाबाद में 206 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed