फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident on yamuna expressway, 1 died, 2 injured

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, दो घायल

Sat, 10 May 2014 05:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 10 May 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
Accident on yamuna expressway, 1 died, 2 injured

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अलीगंज, लखनऊ में यूसीमॉस नाम की एक संस्था है, जिसमें नफीस और देवेश काम करते हैं। एक प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दोनों लखनऊ से वाया यमुना एक्सप्रेसवे गाजियाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन


जीरो प्वाइंट से 62 किलोमीटर पर अलीगढ़ के पास अचानक एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। उसी दौरान ओवरटेक करने वाली कार की साइड नफीस की कार को लग गई, जिससे से नफीस अपनी कार पर संतुलन खो बैठे और कार पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को कैलाश पहुंचाया। जहां नफीस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेश की हालत काफी गंभीर है।

उधर, जेवर के पास जीरो प्वाइंट से 32 किलोमीटर पर मथुरा निवासी एक व्यक्ति कार से ग्रेटर नोएडा की ओर आ रहा था, इसी दौरान एक गलत साइड से दूसरी कार आ रही थी।


मथुरा निवासी व्यक्ति ने काफी हार्न बजाया, लेकिन वह कार उसी से जा टकराई। मथुरा निवासी ने घायल को अपनी कार से ग्रेनो के कैलाश अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed