फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident of that bus which was full of devotees at yamuna expressway

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई ऐसी दुर्घटना कि पहुंच गए अस्पताल, चालक की थी गलती

Mon, 30 Apr 2018 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर Updated Mon, 30 Apr 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
accident of that bus which was full of devotees at yamuna expressway
road accident - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के शाहदरा से रविवार सुबह राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस गलत दिशा में मुड़ रहे ट्राला से टकरा गई। हादसे में बस में सवार लगभग डेढ़ दर्जन श्रृद्धालु घायल हो गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को काटकर किसी तरह श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर रूप से घायल कुछ श्रद्धालुओं को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी से श्रद्धालुओं को लेकर दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर इंटरचेंज पर ट्राला से टकरा गई।

accident of that bus which was full of devotees at yamuna expressway
road accident - फोटो : अमर उजाला

हादसा उस वक्त हुआ जब आगरा की तरफ से पत्थर लेकर आ रहा ट्राला नोएडा की तरफ चढ़ने वाले रास्ते से उतरने के लिए एक्सप्रेसवे की आगरा से दिल्ली की तरफ आने वाली चारों लाइनों को घेरते वक्त मुड़ रहा था।

पीछे से श्रृद्धालुओं को लेकर आ रही बस का चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक टक्कर हो गई। दुर्घटना होते ही चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। जेवर कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह उसी जगह पर गश्त कर रहे थे।

श्रद्धालुओं की चीखपुकार सुनते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक्सप्रेसवे की प्राइवेट सिक्योरिटी की मदद से कटर मंगाकर बस में फंसे सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

accident of that bus which was full of devotees at yamuna expressway
road accident - फोटो : अमर उजाला

हादसे में दयावती पत्नी देनी सिंह निवासी पांडव नगर दिल्ली, परिचालक गोल्डी निवासी शिकारपुर, चालक मतलूफ निवासी तावली मुजफ्फरनगर, रामगोपाल पुत्र शीशराम निवासी खोड़ा कालोनी, रामवीर पुत्र रामप्रसाद गणेशनगर दिल्ली, संजय गुप्ता पांडव नगर दिल्ली, संजय दिनेश नगर दिल्ली, अनिल गुप्ता गणेश नगर दिल्ली, सतीश व कान सिंह सहित लगभग डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली व नोएडा के अस्पताल में रेफर किया गया है। बस परिचालक गोल्डी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्राला को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed