{"_id":"15d3991df06fed4a5980072ba90ece1c","slug":"accident-in-noida-hindi-news-jn-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने युवकों को रौंदा, कार ने बुजुर्गों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने युवकों को रौंदा, कार ने बुजुर्गों को मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा नो डीएससी रोड पर सलारपुर टी प्वाइंट के पास बुधवार देर शाम ऑटो का इंतजार कर रहे युवाओं पर तेज रफ्तार बेकाबू बस कहर बनकर टूट पड़ी। हादसे में घायल तीन में से एक युवक की तो मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नत्थू कालोनी बरौला निवासी अश्विनी, शिवम व मिंटू बुधवार रात डीएससी रोड के सलारपुर टी प्वाइंट पर टैंपो का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में अश्विनी को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अश्विनी के दादा ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर बुजुर्ग दंपति को कार ने मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर रौनीजा गांव के पास बृहस्पतिवार को सड़क पार कर रहे दंपति को कार ने टक्कर मार दी। इसमें पति और पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, नानक सिंह (60) पत्नी इंद्रा (59) के साथ रबूपुरा के रौनीजा गांव में रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह रौनीजा गांव के पास ही दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर एक्सप्रेसवे पर सड़क पार कर रहे थे।
इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों करीब काफी ऊंचे उछले और दूर जाकर गिरे। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम इंद्रा की मौत हो गई। वहीं, नानक सिंह की हालत गंभीर बनी हुई।