फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident due to bull coming in front of car on Secunderabad Road in Greater Noida two sisters died

सांड बना दो बहनों की मौत की वजह: अचानक कार के सामने आ गया मवेशी, बचाने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से टकराई

Tue, 18 Feb 2025 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर
अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Feb 2025 10:21 PM IST
सार

हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुल गए। जिसके चलते कार में सवार दो युवकों को गंभीर चोट नहीं आईं। जबकि दोनों बहन घायल हो गईं थीं। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident due to bull coming in front of car on Secunderabad Road in Greater Noida two sisters died
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर एक सांड को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी मधुर शर्मा अपनी बुआ के लड़के अभय शर्मा और बहन दीक्षा शर्मा (22) और बुआ की लड़की कनिका (26) के साथ 10 फरवरी की रात दिल्ली से बुलंदशहर को लौट रहे थे। उनके एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह था। जिसमें शामिल होकर चारों भाई-बहन कार के माध्यम से दनकौर कोतवाली क्षेत्र से होते हुए जा रहे थे। जब उनकी कार दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर हतेवा गांव के पास पहुंची। उसी दौरान अचानक रोड पर एक सांड आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में उनकी कार असंतुलित होकर पास में स्थित एक पेड़ से जा टकराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुल गए। जिसके चलते मधुर और अभय को गंभीर चोट नहीं आई। जबकि दीक्षा और कनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सूचना के आधार पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को कनिका शर्मा की मौत हो गई। जबकि दीक्षा की बुधवार को मौत हो गई। 

विज्ञापन

एक वर्ष में करीब चार लोगों की मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर सांडों का आतंक है। जिसके चलते पिछले एक वर्ष में करीब चार लोगों की इसी तरह मौत हो चुकी है। जबकि काफी लोग घायल भी हुए हैं। शिकायत के बाद भी प्राधिकरण के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस का कहना ही मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed