Delhi: दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट का एसी हुआ बंद, यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल; वीडियो आया सामने
दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) की यात्रा करने वाले स्पाइसजेट के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एसी के विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। चिलचिलाती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच दिल्ली से दरभंगा जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों को बिना एसी के फ्लाइट के अंदर एक घंटा गुजारना पड़ा। इस फ्लाइट में किसी तकनीकी समस्या की वजह से एसी करीब एक घंटे के लिए बंद रहा। फ्लाइट के अंदर का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।
एएनआई के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) की यात्रा करने वाले स्पाइसजेट के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एसी के विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा, जिससे कई लोग अस्वस्थ महसूस करने लगे।
#WATCH | SpiceJet passengers travelling from Delhi to Darbhanga (SG 486) had to wait inside an aircraft without air conditioning (AC) for over an hour amid the ongoing heatwave, with several feeling unwell. pic.twitter.com/6f5Oij7yho
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 19, 2024
दिल्ली में 12 साल बाद ऐसी गर्म रात, 35.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान
दिल्ली में बुधवार को 12 साल की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने कहा कि शहर में पिछली सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी जब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
प्रचंड गर्मी की इस ऐतिहासिक दौर में दिल्ली में लगातार 37 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। आज शाम से कल रात तक धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। जिससे मामूली राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली को बुधवार से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 20 जून को शहर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होने की उम्मीद है।