{"_id":"8e35e036fa59f43dd2f7dd862a7c61f9","slug":"ac-buses-will-not-run-between-noida-greater-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच नहीं चलेंगी एसी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच नहीं चलेंगी एसी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 01 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में निजी ऑपरेटरों के जरिये एसी बसें चलाने की तैयारी चल रही है, लेकिन यूपी रोडवेज के बेड़े में पहले से शामिल लो फ्लोर एसी बसें सफेद हाथी साबित हुई हैं। सवारियों के अभाव में नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली दो एसी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। ये बसें डिपो में खड़ी धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
डिपो के सूत्रों के मुताबिक बस सेवा बंद होने का कारण किराया ज्यादा होना है। इन बसों में दोनों शहरों के बीच 30 रुपये किराया निर्धारित है, जबकि साधारण बसों से यह दूरी महज 23 रुपये में तय की जा सकती है। वहीं, यात्रियों का कहना है कि गर्मियों में अक्सर रोडवेज की बसों का एसी खराब रहता है, जबकि सर्दियों में एसी की जरूरत नहीं होती। नोएडा डिपो प्रबंधन के मुताबिक जरूरत पड़ने पर इन बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की परिवहन सेवा को बेहतर बनाने के लिए कुछ साल पहले दो एसी बसें दी गई थीं। पहले इन बसों का संचालन ग्रेटर नोएडा डिपो से किया गया, लेकिन फायदे की जगह इनसे नुकसान बढ़ता गया। इसके बाद बसों को ग्रेटर नोएडा में ही खड़ा कर दिया गया। करीब दो महीने पहले दोनों बसें नोएडा डिपो भेज दी गईं। यहां से एक बार फिर इन बसों का संचालन दोनों शहरों के बीच किया गया, लेकिन फिर भी फायदा नहीं हुआ। सवारियां नहीं मिलने की वजह से एक्सप्रेसवे के रास्ते चलने वाली एसी बसें दिनभर खाली दौड़ रही थीं। इसको ध्यान में रख बसों का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन