{"_id":"5bfeae3abdec22419216fcef","slug":"abvp-to-protest-against-killing-of-innocent-girl-in-bengal-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में मासूम छात्रा की हत्या के विरोध में एबीवीपी करेगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल में मासूम छात्रा की हत्या के विरोध में एबीवीपी करेगी रैली
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
abvp
नोएडा में एबीबीपी के प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रेस काफ्रेंस कर बंगाल सरकार के खिलाफ होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। एबीवीपी के प्रदेश मीडिया संयोजक दीक्षान्त सूर्यंवंशी ने कहा कि बंगाल सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के माध्मय से बहुसंख्यक वर्ग के छात्रों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
बंगाल में उर्दू शिक्षको को भर्ती किया जा रहा है जबकि वहां कि राज्य भाषा बांग्ला के शिक्षको को भर्ती नहीं किया जा रहा है। परिषद् ने जब इस बात का विरोध किया तो एबीबीपी के दो कार्यकर्ताओं तपन व राजेश की पुलिस ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
जिसके खिलाफ परिषद् के देशभर के कार्यकर्ता राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान के नेतृत्व में विशाल रैली करेंगे। जिससे बंगाल सरकार होश मे आये और जनभावनाओं का सम्मान करें।
विज्ञापन
प्रदेश सहमंत्री श्याम कौशिक ने कहा कि एबीबीपी की मांग है जिन राज्यों में घुसपैठ की समस्या है वहां एन आरसी रजिस्टर लागू किया जाएं। क्योंकि एबीबीपी का विश्वास है सभी राज्यों में एन आरसी रजिस्टर होने से अवैध रूप से रह रहें नागरिकों को चिह्नित किया जा सकेगा।
इस प्रोग्राम में प्रदेश मीडिया संयोजक दीक्षान्त सूर्यंवंशी, प्रदेश सहमंत्री श्याम कौशिक, विभाग संयोजक हरिश बैसोयो ,जिला संयोजक कुलदीप भाटी ,जिला संगठन मंत्री अभय,तहसील संयोजक पिन्टू कोशिश, नगर मंत्री राजा मौजूद रहे।