{"_id":"68bc4a40c1f41e29060d3998","slug":"abvp-launched-pg-campaign-for-dusu-elections-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-103910-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डूसू चुनाव के लिए एबीवीपी ने चलाया पीजी कैंपेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डूसू चुनाव के लिए एबीवीपी ने चलाया पीजी कैंपेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीजी में संपर्क कर छात्रों को एजेंडे से कराया जा रहा अवगत
-डीयू के नॉर्थ व साउथ कैंपस में रैलियों की तैयारी शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) 18 सितंबर को है। इसके मद्देनजर कैंपस में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठनों ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिए हैं। कहीं कॉलेज-कॉलेज जाकर प्रचार तो कहीं सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा। वहीं अब पीजी में कैंपेन भी चलाया जा रहा है। जहां छात्रों को अपने-अपने एजेंडे से अवगत कराया जा रहा है।
डूसू चुनाव प्रचार के मद्देनजर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नॉर्थ से लेकर साउथ कैंपस के पीजी में प्रचार किया। एबीवीपी ने मुखर्जी नगर, कमला नगर, मल्कागंज, सत्य निकेतन, नारायणा विहार, लक्ष्मी नगर, मालवीय नगर जैसे क्षेत्रों में स्थित पेइंग गेस्ट हाउस (पीजी) तथा छात्रावासों में डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया।
एबीवीपी के संभावित प्रत्याशी प्रतिदिन विभिन्न माध्यमों से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके बीच अपनी बात रख रहे हैं। छात्रों की समस्याओं को सुनकर और उनसे प्राप्त सुझाव के आधार पर एबीवीपी अपना घोषणा पत्र तैयार करने में लगी है। एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि पीजी और हॉस्टल में रह रहे छात्रों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान निकालना हमारा उद्देश्य है।