{"_id":"6908b6d3997a7fcff8030b29","slug":"abvp-claims-victory-in-jnu-student-union-elections-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-110951-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने किया जीत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने किया जीत का दावा
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव पर एबीवीपी सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित होने का दावा कर रही है। एबीवीपी से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास पटेल ने कहा कि जेएनयू को नारेबाजी नहीं, नीति की जरूरत है। जेएनयू को वाम छात्र राजनीति नहीं चाहिए जो केवल विवाद पैदा करे। जेएनयू को एबीवीपी की छात्रहित दृष्टिकोण चाहिए जो गलत चीजों पर सवाल भी खड़ा करता है और समाधान भी देता है।
जेएनयू चुनाव में एबीवीपी की तरफ से उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार तान्या कुमारी ने कहा कि हमें फिलिस्तीन या अमेरिका की राजनीति के बजाय जेएनयू के छात्रों की बात करनी चाहिए।
एबीवीपी के केंद्रीय चुनाव संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि एबीवीपी आज पूरे देश में छात्रशक्ति का प्रतीक बन चुकी है। हर विश्वविद्यालय में एबीवीपी की जीत यह सिद्ध करती है कि भारत का छात्र अब जिम्मेदार, सकारात्मक और राष्ट्रवाद की राजनीति को चुन रहा है। जेएनयू में जो लहर है, वह केवल चुनाव की नहीं बल्कि विचार की लहर है। यह परिवर्तन का संकेत है। यह परिवर्तन अब रुकने वाला नहीं है। ब्यूरो