{"_id":"6a19a5a61afe1353b304d3f4","slug":"aaps-matka-phod-protest-against-water-shortage-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138501-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पानी की किल्लत पर आप का मटका फोड़ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पानी की किल्लत पर आप का मटका फोड़ प्रदर्शन
विज्ञापन
पार्टी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी का भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मयूर विहार फेज-2 स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में बढ़ते जल संकट के समाधान की मांग उठाई।
इस दौरान कुलदीप कुमार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय बेहतर जल आपूर्ति और डबल इंजन सरकार के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में कई इलाकों में पानी की भारी कमी है, जबकि सरकार केवल दावे कर रही है।
विधायक ने कहा कि कोंडली समेत दिल्ली के कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही, जिससे खासकर गरीब तबका सबसे अधिक प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जल संकट की वास्तविक स्थिति छिपाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
कुलदीप कुमार ने यह भी दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान जब लोग जल बोर्ड कार्यालय में मटके भरने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उनके अनुसार, जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।