फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap try to attract purvanchal voters in delhi 

पूर्वांचलियों की लामबंदी में जुटी आप, चलेगा सघन अभियान

Thu, 03 Oct 2019 05:47 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 03 Oct 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
aap try to attract purvanchal voters in delhi 
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच पूर्वांचल समुदाय पर पर छिड़ी सियासी जंग में आप ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पार्टी अब पूर्वांचल बहुल इलाकों में अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान दिल्ली सरकार की तरफ से पिछले करीब साढ़े चार सालों में किए गए कामों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री आवास पर पूर्वांचल शक्ति की बैठक में यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पूर्वांचली पर आए दो बयानों के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार आप पर निशाना साध रही है। 
विज्ञापन


एनआरसी लागू होने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के बाहर जाने और बिहार से टिकट लेकर दिल्ली में इलाज कराने आने वाले लोगों से जुड़े केजरीवाल के बयान को भाजपा पूर्वांचल विरोधी करार दे रही है। इसके लिए दिल्ली भाजपा के नेता सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक आप के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आप भाजपा के हमले को दिल्लीवालों को भ्रमित करने की चाल बता रही है। फिर भी पूर्वांचल के लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आप नए सिरे मुहिम शुरू करने जा रही है। 

मंगलवार देर रात आप सांसद व दिल्ली चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने इस बारे में एक बैठक ली। इसमें फैसला किया गया है कि पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले आप के नेता अब उन इलाकों में बैठकें करेंगे, जहां पूर्वांचल के लोगों की संख्या ज्यादा है।

तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आप ने किया वायरल

आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वांचल के मसले पर भाजपा के हमले को कुंद करने के लिए उनके ही प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का सहारा लिया है। इसके लिए भाजपा में आने से पहले तिवारी के बयानों को आधार बनाया है। आप इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है।


आप के चुनाव प्रभारी संजय सिंह का आरोप है कि सपा में रहते वक्त मनोज तिवारी ने भाजपा को पूर्वांचल के लोगों का विरोधी बताया था। जबकि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह भाजपा को पूर्वांचल का हितैषी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed