फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP sources claim we have recording of BJP s proposal to Sisodia

AAP vs BJP: 'आप' के सूत्रों का दावा- हमारे पास सिसोदिया को भाजपा के प्रस्ताव की रिकॉर्डिंग, समय पर करेंगे जारी

Mon, 22 Aug 2022 11:00 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 22 Aug 2022 11:00 PM IST
सार

आप के सूत्रों ने सिसोदिया के दावों का समर्थन किया है कि भाजपा ने उन्हें शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि ना तो इन सूत्रों ने ना ही खुद सिसोदिया ने भाजपा के उस नेता का नाम लिया, जिसने उन्हें कथित तौर पर प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन
AAP sources claim we have recording of BJP s proposal to Sisodia
Manish Sisodia , मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने दावा किया है कि उनके पास दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भाजपा द्वारा भेजे गए उस कथित प्रस्ताव की ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें उन्हें पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल होने पर उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेने की बात कही गई है। सूत्रों ने दावा किया कि उनकी पार्टी समय आने पर इस रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक करेगी।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति के कथित घोटाले में आरोपी हैं और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ''हमारे पास भाजपा के प्रस्ताव वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग है। समय आने पर हम भाजपा का पर्दाफाश करने के लिए इसे सार्वजनिक करेंगे।''
विज्ञापन


आप के सूत्रों ने सिसोदिया के दावों का समर्थन किया है। हालांकि ना तो इन सूत्रों ने ना ही खुद सिसोदिया ने भाजपा के उस नेता का नाम लिया, जिसने उन्हें कथित तौर पर प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने जब्त किया था सिसोदिया का फोन

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक प्रेस वार्ता के दौरान थोड़े असहज हो गए और उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया कि जब सिसोदिया का मोबाइल फोन सीबीआई की टीम जब्त कर ले गई थी तो उन्होंने भाजपा के कथित प्रस्ताव वाली कॉल की रिकॉर्डिंग कैसे कर ली।



सिंह ने कहा था, ‘‘फोन ही एकमात्र माध्यम है? भाजपा नेताओं को यह नहीं पता कि वे इसके लिए किन-किन माध्यमों का उपयोग करते हैं? भाजपा ऐसे कार्यों के लिए फोन, संदेशवाहक, बैठकों जैसे हर तरह के हथकंडे, उपकरण और साधन का उपयोग करती है। जब समय आएगा, तो सब कुछ ‘खुलासा’ हो जाएगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed