फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP said police is responsible for the suicide of Sony

आप ने पुलिस को बताया सोनी की आत्महत्या का जिम्मेदार, कहा कार्रवाई न होने पर दी जान 

Tue, 02 Aug 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
 AAP said police is responsible for the suicide of Sony
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि पुलिस का लचर व्यवहार और निष्क्रियता की वजह से आप कार्यकर्ता सोनी मिश्रा को खुदकुशी करनी पड़ी। 
विज्ञापन


अब भाजपा नेताओं के दबाव में आप नेताओं व विधायक को फंसाया जा रहा है। पार्टी ने बताया कि आरोपी से आप का कभी कोई संबंध नहीं रहा। 

मीडिया से बात करते हुए आप नेता आशीष खेतान ने कहा कि सोनी की आत्महत्या मामले की एफआईआर व पीड़िता के पत्र में साफ लिखा है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। 
विज्ञापन

'दिल्ली महिला आयोग ने दबाव बनाकर दर्ज कराया मामला'

 AAP said police is responsible for the suicide of Sony
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता ने जब आप नेताओं से मदद मांगी तो प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने उसका पूरा सहयोग किया। बाद में दिल्ली महिला आयोग और मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस पर दबाव बनाकर मामला दर्ज कराया। 

शिकायती पत्र में पीड़िता ने लिखा है कि पुलिस के व्यवहार से परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। खेतान के मुताबिक, पुलिस ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने की जगह सिर्फ आईओ को ही हटाया। इससे जाहिर होता है कि पुलिस आरोपी के साथ मिली हुई थी।

वहीं वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनका मकसद नहीं है। उन्होंने मांग की कि आरोपी पुलिस अधिकारियों पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed