फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap party protest in outside Election Commission office in delhi

चुनाव आयोग के बाहर आप का धरना, नारेबाजी

Sat, 16 Mar 2019 01:25 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Mar 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
aap party protest in outside Election Commission office in delhi
पार्टी ने दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार दोपहर बाद अशोक रोड स्थित चुनाव आयोग के सामने प्रदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में आप नेताओं ने पार्टी के लिए काम करने वाले कॉल सेंटर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से छापा मारने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चार दिन में दिल्ली पुलिस ने तीसरी रेड डाली है।  केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग डाटा लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को देना चाहती है। मुख्यमंत्री ने आप विधायकों से चुनाव आयोग पहुंचने की अपील की। 
विज्ञापन


इससे पहले मनीष सिसोदिया ने कहा था कि सुबह चुनाव आयोग से मिलकर आया था। लेकिन एक घंटे बाद पुलिस ने फिर से कॉल सेंटर पर रेड डाली है। इससे साफ है कि चुनाव आयोग सारा डाटा लेकर प्रधानमंत्री को देना चाहता है। जबकि संजय सिंह ने कहा कि क्या चुनाव आयोग का दिल्ली पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं है। आप नेताओं से मुलाकात के घंटे भर बाद कॉल सेंटर पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस पहुंच गई है। वहां उत्पात मचाया जा रहा है। पुलिस बिना किसी वारंट के सर्वर रूम में घुस कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं के चुनाव आयोग पहुंचने की सूचना मिलने के बाद कई विधायक अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। मनीष सिसोदिया व संजय सिंह समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक व कार्यकर्ता फुटपाथ पर बैठक चुनाव आयोग, दिल्ली पुलिस समेत केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। करीब दो घंटे तक आयोग के सामने हंगामा चलता रहा।

आप नेताओं को आरोप था कि चुनाव आयोग ने दिल्ली में करीब तीस लाख वोटर का नाम काट दिया था। अब जब आप कॉल सेंटर को किराए पर लेकर इसकी जानकारी मतदाताओं को दे रही है तो दिल्ली पुलिस भाजपा के इशारे पर काल सेंटर पर छापेमारी कर रही है। संचालकों को धमकाया जा रहा है। 


हंगामे के बीच चुनाव आयोग की तरफ से आप नेताओं से मुलाकात के लिए बुलाया गया। बाद में संजय सिंह ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने भरोसा दिया है कि वह जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों व दिल्ली चुनाव अधिकारी को बुलाकर बात की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed