AAP ने कुमार विश्वास से बनाई दूरी, वक्ताओं की सूची से नाम हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय परिषद की पांचवी बैठक से वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को किनारे कर दिया गया है। वहीं, इशारा भी कर दिया गया है कि अब ज्यादा देर तक विश्वास के साथ निभने वाली नहीं है।
पार्टी ने पहले विश्वास को भाजपा व आरएसएस का एजेंट बताने वाले विधायक अमानतुल्लाह खान का निलंबन रद्द कर दिया। फिर, विश्वास का नाम बैठक के वक्ताओं की सूची से बाहर कर दिया।
हालांकि, विश्वास अभी पार्टी के साथ बने रहने की बात कर रहे हैं। बकौल विश्वास, वक्ताओं की सूची से नाम हटाए जाने के बाद वह बैठक में कार्यकर्ता की हैसियत से शामिल होंगे। दूसरी तरफ इस मसले पर पार्टी का कोई नेता बोलने से बच रहा है।
अबतक की हुई सभी बैठकों में कुमार विश्वास ने संचालन किया है
दरअसल, स्थापना के बाद से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की चार बैठकें हुईं हैं। कुमार विश्वास ने चारों बैठकों में मंच का संचालन किया था। दो नवंबर को अलीपुर में राष्ट्रीय परिषद की पांचवी बैठक होनी है। पार्टी ने बैठक में वक्ताओं की लिस्ट व शेड्यूल तैयार कर लिया है।
10.30 बजे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के स्वागत भाषण के साथ बैठक शुरू होगी। इसके बाद गोपाल राय संगठन के ढांचे और जनथापना दिवस के मौके पर 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताएंगे। फिर, संजय सिंह राष्ट्रीय स्तर के मसलों पर बात करेंगे। आशुतोष बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेंगे। आखिर में करीब 4:30 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भाषण होगा।
दूसरी तरफ संभव है कि बैठक में कुमार विश्वास पर आरएसएस व भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाने वाले आप विधायक अमानतुल्लाह खान का निलंबन रद्द करने का मसला भी उठे। इससे राष्ट्रीय परिषद की बैठक के हंगामेदार होने का अंदेशा है। विश्वास ने बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिलने की बात करते हुए कहा कि वह बैठक में शामिल होंगे। अगर उन्हें मौका मिला तो वह अपना पक्ष भी रखेंगे।