{"_id":"5c8c04b2bdec2213f01bd95c","slug":"aap-party-burn-bjp-manifesto-in-70-assembly-constituencies-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने 70 विधान सभा क्षेत्रों में जलाया भाजपा का घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने 70 विधान सभा क्षेत्रों में जलाया भाजपा का घोषणा पत्र
Sat, 16 Mar 2019 01:31 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
आप ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली की सभी 70 विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के 2014 के चुनावी घोषणा पत्र को जलाया। वहीं, पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रभारियों ने भी अपने स्तर पर घोषणा पत्र जलाकर विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार को पटपड़गंज इलाके में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने दिल्लीवालों के साथ धोखा दिया है। लोकसभा चुनाव में दिल्लीवासी सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
विधायकों की अगुवाई में विधान सभा क्षेत्रों के अलावा उत्तर-पूर्वी लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पांडेय ने यमुना विहार, पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी आतिशी ने लक्ष्मी नगर, दक्षिणी दिल्ली प्रत्याशी राघव चड्ढा ने छतरपुर, नई दिल्ली से लोक सभा प्रत्याशी बृजेश गोयल ने सरोजनी नगर, चांदनी चौक प्रत्याशी ने सदर बाजार व ने उत्तर-पश्चिमी लोकसभा प्रत्याशी ने बवाना में घोषणा पत्र जलाए।
विज्ञापन
पार्टी का दावा है कि अगले चरण में सभी वार्ड में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। उधर, पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पूर्ण राज्य के आंदोलन का दिल्ली के हर घर तक ले जाएगी।
विज्ञापन