फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Naresh Balyan appears in court Delhi Crime Branch

Naresh Balyan: आप विधायक नरेश बालियान को कोर्ट में पेश किया गया; पांच दिन की मांगी गई रिमांड

Sun, 01 Dec 2024 09:59 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Dec 2024 09:59 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को जबरन उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा उनसे पूछताछ कर रही है। नरेश बालियान को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
AAP MLA Naresh Balyan appears in court Delhi Crime Branch
आप विधायक नरेश बालियान - फोटो : facebook/Naresh Balyan

विस्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को जबरन उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया। विधायक नरेश बालियान को आज यानि रविवार को कोर्ट ने पेश किया गया। अदालत से पांच दिन की रिमांड की मांग की गई है। विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर व विधायक के बीच व्यापारियों से जबरन वसूली के लेकर बातचीत हो रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने आप विधायक नरेश बालियान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भाजपा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर एक आप विधायक का एक ऑडियो क्लिप जारी किया। इस ऑडियो को शेयर करते हुए नरेश बालियान पर वसूली का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि नरेश बालियान का संबंध गैंगस्टर से है और वह वसूली गैंग चलाते हैं। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि कथित जबरन वसूली मामले में गैंगस्टर से बातचीत का यह मामला एक साल पुराना है। 
विज्ञापन


प्राथमिकी नंबर 191 वर्ष 2023 में अपराध शाखा में दर्ज हुई थी। इस मामले में विधायक को शनिवार को पूछताछ के लिए अपराध शाखा के कार्यालय बुलाया गया था। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद आप विधायक नरेश बालियान को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का रहनेवाला कपिल सांगवान ऊर्फ नंदू एक कुख्यात गैंगस्टर है। बताया जा रहा है कि वह इस समय वह इन दिनों यूके में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गैंगस्टर कपिल सांगवान ने आप विधायक को फोन किया और कहा कि वह फिरौती के लिए उसको कॉल कर दूं.. अगर वह पैसे दिला दें तो। इस पर आप विधायक ने कहा कि हां कर दे, वह बात कर लेगा। शाखा के वरिष्ठ अधिकारी आप विधायक से देर रात पूछताछ कर रहे थे। आप विधायक को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


कौन हैं नरेश बालियान
नरेश बालियान उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं। इससे पहले 2015 में भी उन्होंने इस सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। आप के गठन के पहले से ही नरेश बालियान राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इनका राजनीतिक सफर निगम की सियासत से शुरू हुआ। पहले यह कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। 2012 निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और नवादा वार्ड से जीत हासिल की। इसके बाद यह भाजपा मे शामिल हो गए। 2014 में बालियान आप में शामिल हो गए और उत्तम नगर से 2015 में चुनाव लड़कर जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed