भगत सिंह की जयंती पर केजरीवाल ने किया बड़ा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह की 107वीं जयंती पर अपनी स्टूडेंट विंग की औपचारिक लॉन्चिंग की है। पार्टी ने पहले से ही सक्रिय 'छात्र युवा संघर्ष समिति' को पार्टी की स्टूडेंट्स विंग के तौर पर मान्यता दे दी।
पर्टी के पटेल नगर स्थित कार्यालय में भगत सिंह के जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में इस मान्यता दी गई। इस मौके पर एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें मनीष सिसोदिया समेत कई युवओं रक्तदान किया।
इसकी जानकारी केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि भगत सिंह की जयंती पर आप अपनी स्टूडेंट विंग लॉन्च कर रही है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने अपनी महिला और यूथ विंग भी बनाई है।
Bhagat singh is an inspiration for all of us, esp youth. AAP proudly announces launch of youth wing n student wing on his birth anniversary
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2014
अगली बार लड़ेगी डूसू चुनाव
आम आदमी पार्टी ने स्टूडेंट विंग को लॉन्च करते ही यह भी स्पष्ट किया अब यह विंग दिल्ली विश्वविद्यालय व अन्य युवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इसी के साथ ही आप दिल्ली विश्वद्यालय की राजनीति में भी कूद गई है।
अगली बार दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाओं में भी हिस्सा लेगी। गौरतलब है कि भाजपा की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस की स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) दिल्ली की मुख्यधारा की राजनीति का काफी प्रभावित करती रही हैं।
ऐसे में दिल्ली में की राजनीति में वापसी की राह देख रही आप ने स्टूडेंट विंग लॉन्च कर स्टूडेंट पॉलिटिक्स में रुचि दिखाई है।