नतीजों से पहले AAP को केंद्र सरकार से मिला 'गिफ्ट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव परिणाम शनिवार को आने वाले हैं लेकिन केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को इससे पहले ही एक गिफ्ट दिया है। जिसे पाकर AAP भी बेहद खुश है।
आम आदमी पार्टी अपने नए ऑफिस के लिए केंद्र सरकार ने जमीन दे दी है। आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय हनुमान रोड की जगह महरौली-बदरपुर रोड पर साकेत मेट्रो स्टेशन के नजदीक होगा।
मिल चुका है राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा
‘आप’ ने बुधवार को शहरी विकास मंत्रालय को चिट्ठी भेजकर निर्माण की अनुमति मांगी है। हरी झंडी मिलते ही ऑफिस आठ एमबी रोड पर शिफ्ट हो जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीतने के बाद ‘आप’ को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिल गया था। लिहाजा उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से कार्यालय मिलना तय था।
8, एमबी रोड होगा पार्टी का नया पता
सूत्रों के मुताबिक, शहरी विकास मंत्रालय ने उन्हें चार विकल्प दिए थे। इनमें से पार्टी को साकेत मेट्रो स्टेशन के पास की जगह ठीक लगी। करीब 504 वर्ग फिट की जमीन पार्टी की जरूरतों के हिसाब से काफी है।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के अनुसार, मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद ऑफिस नई जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। हनुमान रोड स्थित ऑफिस किराए पर है। पुराने ऑफिस का एग्रीमेंट भी खत्म हो गया है। साथ ही जगह भी पर्याप्त नहीं है।