फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP faced a setback due to cross voting in delhi mayoral elections

Delhi Mayor Election: सफलता के बाद भी लगा AAP को झटका, आप को 10 कम तो भाजपा को आठ अधिक वोट मिले

Thu, 14 Nov 2024 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Nov 2024 10:01 PM IST
सार

आप को वार्ड समितियों के चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा था। सात पार्षदों ने तीन जोन में क्रॉस वोटिंग की थी। वहीं, भाजपा के पास एमसीडी में 122 वोट हैं, जिनमें 114 पार्षद, सात सांसद और एक विधायक शामिल हैं। 

विज्ञापन
AAP faced a setback due to cross voting in delhi mayoral elections
आप को अपनी संख्या में से 10 वोट कम मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत के बावजूद क्रॉस वोटिंग का अप्रत्याशित झटका लगा है। एमसीडी में आप के पास कुल 144 वोट हैं, जिनमें 126 पार्षद, एक निर्दलीय, कांग्रेस का बागी पार्षद, तीन राज्यसभा सांसद व 13 मनोनीत विधायक शामिल हैं, जबकि नाराज चल रही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल वोट डालने नहीं आईं। इस तरह आप उम्मीदवार को 143 वोट मिलने चाहिए थे, लेकिन महेश कुमार को सिर्फ 133 वोट प्राप्त हुए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आप के 10 सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की है।

विज्ञापन

आप को वार्ड समितियों के चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा था। सात पार्षदों ने तीन जोन में क्रॉस वोटिंग की थी। वहीं, भाजपा के पास एमसीडी में 122 वोट हैं, जिनमें 114 पार्षद, सात सांसद और एक विधायक शामिल हैं। भाजपा को मेयर चुनाव में 130 वोट मिले यानी उसे आठ अतिरिक्त वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, आप नेतृत्व ने इस क्रॉस वोटिंग को गंभीरता से लिया है और मेयर महेश कुमार ने अपने निर्वाचन के बाद डिप्टी मेयर चुनाव 30 मिनट बाद कराने की बात कही। इस दौरान आप नेताओं ने पार्षदों के साथ बैठक की और क्रॉस वोटिंग नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही, चेतावनी दी कि क्रॉस वोेट करने वाले पार्षद सचेत हो जाए, पार्टी इस घटनाक्रम की जांच करेगी।

विज्ञापन

भाजपा से वापस आए व कांग्रेस के पार्षदों के साथ से मिली जीत
मेयर चुनाव में आप की जीत उसके दो बागी पार्षदों के भाजपा से वापस आने और कांग्रेस के दो पार्षदों को साथ आने पर संभव हो पाई। आप के लिए यह जीत आसान नहीं थी, क्योंकि पार्टी को मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा। ये चार पार्षद उसके साथ नहीं होनेे की स्थिति में उम्मीदवार को 129 वोट ही प्राप्त होते और भाजपा उम्मीदवार को 132 वोट मिलते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed