फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP DP campaign started and Atishi appealed to people of country

AAP DP Campaign: मंत्री और विधायकों ने बदली डीपी, आतिशी ने की अपील: जंग के खिलाफ केजरीवाल का करें समर्थन

Tue, 26 Mar 2024 10:37 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 10:37 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के डीपी कैंपेन के बाद कई मंत्रियों और विधायकों ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की चिंगारी को, उनकी प्रेरणा को घर घर तक पहुँचाएगा ये सोशल मीडिया कैंपेन हैं।

विज्ञापन
AAP DP campaign started and Atishi appealed to people of country
मंत्री आतिशी - फोटो : X/@AtishiAAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने 'मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल' डीपी कैंपेन की शुरुआत की है। कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदल रहे हैं। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की चिंगारी को, उनकी प्रेरणा को घर घर तक पहुँचाएगा ये सोशल मीडिया कैंपेन हैं।

विज्ञापन

फोटो यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
आप नेता आतिशी की देशवासियों से अपील की है कि तानाशाही के विरुद्ध इस जंग में आवाज उठाने के लिए indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड कर उसे अपनी डीपी पर लगाएं। आगे कहा कि अगर आप अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते है और देशभर में ये संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म कर रहे है तो इस कैंपेन का हिस्सा जरूर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई: आतिशी
आगे कहा कि अपनी डीपी बदले और पूरे देश को ये संदेश दे कि ये लड़ाई सिर्फ अरविंद केजरीवाल की नहीं है। ये पूरे देश की लड़ाई है, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। पीएम मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद अरविंद केजरीवाल जी को इसलिए गिरफ़्तार किया गया क्योंकि उन्हें पता है कि इस देश में कोई एक नेता है जो उन्हें चैलेंज कर सकता है तो वो अरविंद केजरीवाल है। जैसे कंस को पता था कि भगवान श्रीकृष्ण ही उसका अंत करेंगे। वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पता है कि आख़िरकार कोई एक आदमी जो उन्हें हराएगा तो वो अरविंद केजरीवाल ही है। 
विज्ञापन

आतिशी ने कहा कि पीएम मोदी अपने हार के डर की वजह से अरविंद केजरीवाल को कुचलना चाहते है, उन्हें खत्म करना चाहते है। यही कारण है कि ईडी के झूठे केस में अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाल दिया गया है। पीएम मोदी और भाजपा जान ले कि अरविंद केजरीवाल एक विचार है, एक प्रेरणा है। ये एक अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल सकते है लेकिन उनकी प्रेरणा से हज़ारों केजरीवाल पूरे देश से निकलकर आयेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed