फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP distances itself from India alliance meeting, targets Congress

Delhi NCR News: इंडिया गठबंधन की बैठक से आप ने बनाई दूरी, कांग्रेस पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की बैठक से दूरी बनाते हुए आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा ही नहीं है तो बैठक में भाग लेने का कोई औचित्य नहीं बनता।
संजय सिंह के अनुसार, गठबंधन की बैठक में शामिल दलों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किन मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना एजेंडा और स्पष्ट उद्देश्य के होने वाली बैठकों का कोई विशेष महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि डीएमके जैसे पुराने सहयोगी दलों को विश्वास में लिए बिना अन्य दलों को समर्थन देने से उनके भीतर नाराजगी पैदा होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच मतभेदों और आपसी खींचतान को लेकर जो चर्चाएं हो रही हैं, उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उनके अनुसार ऐसे मामलों को राजनीतिक विरोधी भी हवा देते हैं और दलों को इस तरह की राजनीति से बचना चाहिए।
विज्ञापन

आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका किसी भी गठबंधन में शामिल होने का मुख्य उद्देश्य स्वयं को मजबूत करना होता है, न कि देशहित या विपक्षी एकता को मजबूती देना। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के बजाय आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की रणनीति अपनाई थी। जबकि लोकसभा चुनाव के बाद से ही आम आदमी पार्टी लगातार यह स्पष्ट करती रही है कि भविष्य में कांग्रेस के साथ किसी प्रकार का राजनीतिक गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, असम, गुजरात और तमिलनाडु के राजनीतिक उदाहरणों का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस सीधे मुकाबले में प्रभावी चुनौती देने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed