फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap candidate nd gupta's nomination is not valid, result will come on monday

AAP के प्रत्याशी एनडी गुप्ता का नामांकन मान्य नहीं, फैसला सोमवार को

Sun, 07 Jan 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
aap candidate nd gupta's nomination is not valid, result will come on monday
nd gupta

आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए उतारे गए प्रत्याशियों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दाखिल तीन नामांकन की स्क्रूटनी के बाद एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर ने जहां दो प्रत्याशियों संजय सिंह और सुशील गुप्ता के नामांकन को हरी झंडी दे दी है वहीं एनडी गुप्ता के नामांकन को लेकर मिली शिकायत के बाद उस पर सोमवार को फैसला सुनाने की बात कही है।
विज्ञापन


दरअसल पांच जनवरी को नामांकन दाखिल करने का आखिरी मौका था। शुक्रवार तक आम आदमी पार्टी से संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य के नामांकन न करने पर तीनों का निविर्रोध चुना जाना तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नामांकनों की स्क्रूटनी होनी थी। जब स्क्रूटनी शुरू हुई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन दरियागंज स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के पास शिकायत के लेकर पहुंचे।

इस्तीफा दे चुका हूं:  गुप्ता

aap candidate nd gupta's nomination is not valid, result will come on monday
nd gupta and ajay maken

नामांकन दाखिल करने वाले एनडी गुप्ता पर नेशनल पेंशन ट्रस्ट में पद होने की बात कहकर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोप लगाया और उससे संबंधित दस्तावेज भी सौंपे। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर निधि श्रीवास्तव ने तीनों उम्मीदवारों को बुलाकर बारी-बारी से स्क्रूटनी की।

पहले राउंड में संजय सिंह को और उसके बाद सुशील गुप्ता को हरी झंडी दे दी गई, लेकिन एनडी गुप्ता के नामांकन को लेकर की गई शिकायत पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट की शिकायत पर जांच शुरू की। फैसला सोमवार को सुनाने को कहा है।

रिटर्निंग ऑफिस में अपना पक्ष रखकर निकले एनडी गुप्ता ने बताया कि अजय माकन जिस नेशनल पेंशन ट्रस्ट (एनपीएस) की बात कर रहे है उसमें मैंने अपने पद से बीते दिसंबर में ही इस्तीफा दे चुका हूं। साथ ही पेंशन ट्रस्ट का पद लाभ के पद से बाहर है। मैने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना पक्ष रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed