फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP blames central government to favor reliance

रिलायंस के साथ मिलकर हुआ घोटाला, आप ने दिखाए सबूत

Sat, 13 Dec 2014 12:55 PM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
AAP blames central government to favor reliance

आम आदमी पार्टी (आप) ने एयरपोर्ट मेट्रो प्रोजेक्ट तैयार करने वाली रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को हर्जाना देने की केंद्र सरकार की कोशिश पर एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि एकतरफा समझौता तोड़कर भाग जाने की एवज में कंपनी पर जुर्माना लगाना चाहिए।

विज्ञापन


आरोप है कि इसमें करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। इस दौरान आप ने कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाना साधा। आप नेताओं ने शुक्रवार को एयरपोर्ट मेट्रो लाइन से जुड़े तथ्य मीडिया के सामने रखे।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव के मुताबिक, महान्यायवादी मुकुल रोहतगी की सलाह है कि एयरपोर्ट मेट्रो लाइन बनाने वाली रिलायंस की सहायक कंपनी को सरकार 1800 करोड़ रुपये दे दे। यह राशि डीएमआरसी के संविदा तोड़ने की एवज में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बड़े घोटाले की बू'

AAP blames central government to favor reliance

यादव ने बताया कि इसमें बड़े घोटाले की बू आती है, जिसमें आम लोगों की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रुपये निजी हितों का साधने में लगाया जाएगा।

खास बात यह कि इस मामले में पहले यूपीए सरकार का भी यही रुख था। अब एनडीए सरकार भी उसी लाइन पर आगे बढ़ रही है।

दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि आप की सरकार के दौरान जनवरी में यूपीए सरकार के तत्कालीन शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने भी दिल्ली सरकार को एक चिट्ठी भेजी थी। इस पर दिल्ली सरकार ने जवाब दिया था कि मामला फिलहाल लंबित है।

अरविंद केजरीवाल ने की तीन रैलियां

AAP blames central government to favor reliance

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को तीन सभाएं कीं। वह शकूरबस्ती, ज्वालाहेड़ी और पीरागढ़ी कैंप में लोगों के बीच थे। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई, भ्रष्टाचार, बिजली और पानी के मुद्दे को उठाया।

उनके साथ शकूरबस्ती सीट प्रत्याशी सत्येंद्र जैन भी थे। केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए बिजली-पानी की दरों में कमी का हवाला दिया। उनके मुताबिक केंद्र में सरकार बदलते ही महंगाई और भ्रष्टाचार बेलगाम हो गई है।

आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव में चंदा जुटाने के लिए शगुन अभियान शुरू कर रही है। ट्रेड विंग की तरफ से चलाए जाने वाले अभियान में चंदा जुटाने का लक्ष्य एक करोड़ रुपये रखा गया है। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि शगुन अभियान के तहत 51, 101, 251 जैसे अंकों में चंदा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed