{"_id":"63b3efceaf4a9e51451bc619","slug":"aap-5-demands-including-resignation-of-delhi-lg-vk-saxena-in-kanjhawala-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंझावला केस: आप विधायकों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात, बोले-'डीसीपी को बर्खास्त किया जाए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंझावला केस: आप विधायकों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात, बोले-'डीसीपी को बर्खास्त किया जाए'
Tue, 03 Jan 2023 02:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Jan 2023 02:35 PM IST
सार
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को बताया है।
पोस्टमार्टम से पता लगा है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। दूसरी तरफ मृतक लड़की की सहेली के 164 के बयान हो गए हैं। लड़की ने कोर्ट में कहा है कि हम दोनों ने शराब पी रखी थी। वह भी शराब के नशे में थी और वह दुर्घटना के बाद डर की वजह से वह अपने घर चली गई थी। मृतक लड़की की सहेली सुल्तानपुरी की रहने वाली हैं।
लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। डॉक्टर आज पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपेंगे। जींस और स्वाब सुरक्षित रखे गए। कल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ था। मेडिकल बोर्ड के जरिए युवती का पोस्टमार्टम किया गया था। पीड़िता ने शराब पी रखी थी या नहीं इसके लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
उधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा गृह मंत्रालय पहुंचे। उन्होंने गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात की। कंझावाला मामले में कल गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था।
आप विधायकों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात
वहीं, मामले में आप विधायकों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। उन्होंने मांग पत्र भी सौंपा है। उन्होंने डीसीपी को बर्खास्त करने की मांग की है।
-'डीसीपी को बर्खास्त किया जाए'
-'घटना वाले मार्ग पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए'
-'जिस पुलिसकर्मी ने FIR में हल्की धाराएं लगाई उसे बर्खास्त किया जाए'