फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam admi party asks delhis share of money in magenta metro line when kejriwal not invited on launch

मजेंटा लाइन के उद्घाटन में नहीं दिया केजरीवाल को न्योता तो AAP ने मांगे अपने हिस्से के पैसे

Mon, 25 Dec 2017 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
aam admi party asks delhis share of money in magenta metro line when kejriwal not invited on launch
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : PTI

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मजेंटा लाइन मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। नोएडा और साउथ दिल्ली को आपस में जोड़ने वाली इस मेट्रो लाइन के उद्घाटन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाया ही नहीं गया है।

विज्ञापन


अगर ध्यान दिया जाए तो इस लाइन पर आने वाले अधिकतर मेट्रो स्टेशन्स दिल्ली में है और इस वजह से इस लाइन में दिल्ली सरकार ने बराबर का निवेश किया है। लेकिन इस आयोजन में केजरीवाल को ना बुलाना बड़ा मुद्दा बन गया है।
विज्ञापन


इसी को मुद्दा बनाते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पीएम मोदी के सामने दिल्ली सरकार का 50 प्रतिशत हिस्सा लौटाने की मांग भी रख दी है। इस मुद्दे पर आप नेता लगातार पीएम मोदी पर हमलावर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लौटाएं द‌िल्ली के ह‌िस्से के पैसे

aam admi party asks delhis share of money in magenta metro line when kejriwal not invited on launch
magenta line - फोटो : लाल सिंह

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि, 'राजनीतिक विरोध की वजह से इतनी नफरत बढ़ गयी है कि पीएम एक चुने हुए मुख्यमंत्री संग बैठना पसंद नहीं कर रहे। इससे पहले जब फरीदाबाद से मेट्रो का उद्घाटन हुआ था, तब भी अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाया गया था।'

वहीं सौरभ भारद्वाज ने मांग रख दी है कि, 'फेज 3 में 46 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और उसमें से केंद्र सरकार ने महज 460 करोड़ खर्च किए हैं। पीएम इस मेट्रो लाइन के तमाम हिस्सेदारों के 40 हजार करोड़ लौटा दें और खुद उद्घाटन करें। पीएम मोदी को फेज 1 और फेज 2 का खर्च भी लौटा दें ताकि पुराने तमाम स्टेशन का उदघाटन भी केंद्र सरकार खुद कर सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed