{"_id":"63c2605b172e83271b208f0d","slug":"aam-aadmi-party-protest-against-bjp-office-for-ordering-demolition-of-jhuggis-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: झुग्गियां तोड़ने के आदेश के खिलाफ आप का प्रदर्शन, आरोप- भाजपा भूली 'जहां झुग्गी-वहां मकान' का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: झुग्गियां तोड़ने के आदेश के खिलाफ आप का प्रदर्शन, आरोप- भाजपा भूली 'जहां झुग्गी-वहां मकान' का वादा
Sat, 14 Jan 2023 01:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:49 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली में झुग्गी वालों से ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ का वादा किया था और चुनाव के तुरंत बाद दिल्ली की सभी झुग्गियों को तोड़ने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
- फोटो : भूपिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी एक बार फिर शनिवार को सड़क पर है। इस बार वह भाजपा के झुग्गियां तोड़ने के आदेश के खिलाफ दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली में झुग्गी वालों से ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ का वादा किया था और चुनाव के तुरंत बाद दिल्ली की सभी झुग्गियों को तोड़ने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की झुग्गियों को टूटने नहीं देगी।