फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party came in protest against One Nation One Election

Delhi: वन नेशन-वन इलेक्शन के विरोध में आई आप, पार्टी ने विधि आयोग के प्रस्ताव पर रखी अपनी राय

Tue, 24 Jan 2023 04:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Jan 2023 04:24 AM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए आप विधायक आतिशी ने कहा कि इसके लागू होने से देश के लोकतंत्र को भारी नुकसान होगा। केंद्र और राज्य के मुद्दे अलग-अलग होते हैं और जनता अलग-अलग पार्टी को वोट देती है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party came in protest against One Nation One Election
आप नेता आतिशी - फोटो : PTI

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ प्रस्ताव का विरोध किया है। पार्टी ने विधि आयोग को 12 पन्नों में अपनी राय भी भेज दी है। पार्टी का कहना है कि यह प्रस्ताव गैर संवैधानिक और लोकतंत्र के सिद्धांत के खिलाफ है। इसके लागू होने से देश के लोकतंत्र को भारी नुकसान होगा। केंद्र और राज्य के मुद्दे अलग-अलग होते हैं और जनता अलग-अलग पार्टी को वोट देती है। लोकसभा और विधान सभा चुनाव एक साथ होने से बड़ी व पैसे वाली पार्टी अपने पैसे और प्रचार के बल पर राज्य के मुद्दों को दबा देंगी और मतदाता का निर्णय प्रभावित होगा।

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए आप विधायक आतिशी ने कहा कि अगर केंद्र या राज्य में गठबंधन से बनी कोई सरकार दो साल में ही गिर जाती है तो अगले तीन साल तक चुनाव नहीं हो सकता। मसलन, 2013 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 28 सीट के साथ अल्पमत की सरकार बनाई थी, जो 49 दिन ही चली और 2015 के चुनाव में जनता ने आप को एकतरफा जनादेश दिया। अगर 2013 में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू होता तो दिसंबर 2018 में ही चुनाव हो सकता था और दिल्ली की जनता का जनादेश देने का अधिकार छीन जाता। वहीं, वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने पर सदन में विश्वास मत खोने के बाद भी सरकारें कई साल तक चल सकती हैं, क्योंकि चुनाव पांच साल बाद ही हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है, तो एंटी डिफेक्शन लॉ को रद्द करते हुए किसी विधायक-सांसद को सीएम- पीएम चुना जाएगा। आप नेता जस्मीन शाह ने आरोप लगाया कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के जरिए भाजपा का अब ऑपरेशन लोटस को संविधान में लागू करने का प्लान है। सभी पार्टियों को मिलने वाले कुल चंदे में से तीन चौथाई चंदा भाजपा को मिलता है। ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग से भाजपा एमएलए ख़रीदती है। इसे लागू होने से केवल भाजपा को फायदा है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ेगी आप
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का कहना है कि आप जम्मू कश्मीर में होने वाले आगामी चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी।संदीप ने पार्टी नेताओं को जनाधार मजबूत करने के लिए सघन अभियान चलाने को कहा है। सोमवार दिल्ली में पार्टी के जम्मू-कश्मीर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में इसका फैसला लिया गया। इसमें दिल्ली सरकार में मंत्री और कश्मीर के इंचार्ज इमरान हुसैन के साथ जम्मू और कश्मीर आप इकाई की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, सह अध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में पार्टी के कामकाज की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed