Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party accuses BJP of conspiracy before Lok Sabha elections in Delhi

Delhi: 'दिल्ली का पानी रोक रहा हरियाणा', AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप; कहा- स्वाति का इस्तेमाल कर रही BJP

Wed, 22 May 2024 10:19 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 May 2024 10:19 AM IST
सार

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है। आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से यमुना के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party accuses BJP of conspiracy before Lok Sabha elections in Delhi
आतिशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोकने में लगा है।
विज्ञापन


दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, '25 मई को (दिल्ली में) वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रची है। इसी साजिश के तहत भाजापा अपनी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना का पानी रोक रही है। जिससे दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में आ रही यमुना की वाटर सप्लाई को रोक दी है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही। वजीराबाद में 675 फुट पानी होता है। जब कम होता है, तो 672 फुट तक चला जाता है। मगर 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। 11 मई को 671 फुट था। ये तीन दिन तक बना रहा। 21 मई को पानी घटकर 671 फुट के नीचे आ गया।



उन्होंने आगे कहा कि 25 मई की वोटिंग से पहले भाजपा नया षडयंत्र रच रही है। पानी की त्राहि-त्राहि मचाने का षडयंत्र रच रही है। हम दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक लगाकार नई साजिश की जाएगी। वोटर्स को बरगलाया जाएगा। अब भाजपा जितनी भी साजिश कर लो, दिल्ली वालों को बेवकूफ नहीं बना सकते।

आप मंत्री ने कहा कि इस साजिश से निपटने के लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली जल बोर्ड को इसके लिए निर्देश दे दिया गये हैं। पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने को कह दिया गया है और बोरवेल के चलने का समय भी बढ़ा दिया गया है। हम इस मामले में हरियाणा सरकार से भी बात कर रहे हैं और ज़रूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed