फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was shot dead near a liquor shop in Faridabad

पुरानी रंजिश ने ली जान: शराब ठेके के पास युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने दागीं 10 से अधिक गोलियां

Sat, 17 May 2025 04:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 May 2025 04:43 PM IST
सार

फरीदाबाद में शराब ठेके के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने 10 से अधिक गोलियां चलाईं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
A young man was shot dead near a liquor shop in Faridabad
firing

विस्तार

पल्ला थाना एरिया के इस्माइलपुर एमसीडी टोल के नजदीक शराब ठेके के पास गोलियां मारकर 26 साल के सूरज की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों आकाश और रोहन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि सूरज के मालिक देवेंद्र और इनके पक्ष में 2017 में झगड़ा हुआ था। सूरज इनके पक्ष को गाली देते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। इसी के चलते शुक्रवार देर रात उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


देर रात करीब 12:30 बजे की घटना
इस्माइलपुर एमसीडी टोल के नजदीक शराब ठेके के पास शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे कार सवार हमलावरों ने सूरज नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। पल्ला थाना क्षेत्र की नवीन नगर चौकी को सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल सूरज को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


10 गोली के खोल बरामद
सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से 10 गोली के खोल बरामद किए। ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग का प्रयास किया गया, लेकिन ऐप में तकनीकी खराबी के कारण यह संभव नहीं हो सका। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित किया, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां के बयान पर एफआईआर
मृतक सूरज इस्माइलपुर की शिवम कॉलोनी का निवासी था। उसकी मां संतोष ने बीके अस्पताल में बयान दिया कि सूरज बसंतपुर गांव के देवेंद्र अवाना के यहां नौकरी करता था। दो दिन पहले सूरज ने बताया था कि बसंतपुर के सुखराज, गुल्लू, आकाश, अन्नु और आकाश भड़ाना उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे और उसका पीछा कर रहे थे। संतोष ने कहा कि वह इनके घर जाकर बात करने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही हत्या हो गई। उनके बयान के आधार पर पल्ला थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।


अपराध शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने बसंतपुर गांव के रोहन उर्फ गुल्लू और आकाश को गिरफ्तार किया। दोनों चचेरे भाई हैं। आकाश दिल्ली के जैतपुर में ओयो होटल चलाता है, जबकि रोहन गांव में दूध की डेयरी का व्यवसाय करता है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि साल 2017 में देवेंद्र के साथ हुए झगड़े के बाद सूरज ने उनकी गाली देते हुए वीडियो बनाई थी, जिसके चलते उन्होंने हत्या की।  पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed