फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man broke a bone by hitting a dog with a brick In Ghaziabad s Nehru Nagar Third Park

शर्मनाक: पार्क में भूम रहे थे दो कुत्ते, उन्हें देख युवक को आया इतना गुस्सा कि तोड़ दी उनकी हड्डी, यहीं न रुका

Thu, 13 Apr 2023 09:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Apr 2023 09:11 PM IST
सार

एक स्थानीय युवती ने युवक की इस करतूत का वीडियो बनाया तो उसने युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल भी छीन लिया था। बाद में युवती ने मोबाइल वापस लिया।

विज्ञापन
A young man broke a bone by hitting a dog with a brick In Ghaziabad s Nehru Nagar Third Park
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेहरू नगर थर्ड के पार्क में घुसे कुत्तों को ईंट मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में ही रहने वाले प्रशांत गर्ग नाम के व्यक्ति ने ईंट मारकर एक कुत्ते की हड्डी तोड़ दी और दूसरे को भी घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। वीडियो के आधार पर पीएफए (पीपुल फॉर एनिमल) की जिला अध्यक्ष सुरभि रावत ने कुत्तों को घायल करने के आरोपी प्रशांत गर्ग के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पीएफए की जिलाध्यक्ष सुरभि रावत का कहना है कि नेहरू नगर थर्ड के पार्क में दो कुत्ते टहल रहे थे। इसी बात पर प्रशांत गर्ग नाम के व्यक्ति गुस्सा हो गए। वह ईंटें उठाकर लाए और कुत्तों को मारी। इसके बाद भी उन्होंने बार-बार कुत्तों को ईंटे मारी। एक स्थानीय युवती ने युवक की इस करतूत का वीडियो बनाया तो उसने युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल भी छीन लिया था। बाद में युवती ने मोबाइल वापस लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों को ईंट मारकर घायल करने का यह वीडियो उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मिला तो उन्होंने युवती से संपर्क किया। युवती ने डर के कारण शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने अपनी ओर से सिहानी गेट थाने में तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

उनका कहना है कि घायल हुए दोनों कुत्तों का मेडिकल कराया गया है। एक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनका इलाज कराया जा रहा है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed