फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman consumed poison after a quarrel with her husband in Bulandshahr

UP: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत; सहमति से हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 24 Mar 2025 03:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 24 Mar 2025 03:49 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में एक महिला ने जहर खा लिया। महिला को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ससुराल और मायके दोनों पक्षों की सहमति से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

विज्ञापन
A woman consumed poison after a quarrel with her husband in Bulandshahr
जहर खाने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला/ freepik.com

विस्तार

बुलंदशहर जिले के मोहल्ला धमैड़ा अड्डा निवासी एक 35 साल की महिला ने पति से विवाद के बाद रविवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई और उसे अस्पताल ले गए, जहां से हायर मेडिकल सेंटर ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला धमैड़ा अड्डा निवासी 35 वर्षीय महिला ने रविवार शाम को अपने घर पर जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की सहमति के बाद परिजनों ने शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। नगर पुलिस ने मामले में कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed