{"_id":"5d96687a8ebc3e939f40793d","slug":"a-teenager-flew-over-rs-12-lakh-from-his-home-in-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत में किशोर ने घर से उड़ाया 12 लाख का माल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत में किशोर ने घर से उड़ाया 12 लाख का माल
Fri, 04 Oct 2019 03:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुरी इलाके में 14 साल के किशोर ने घर में छोटी-मोटी चोरियां कीं तो परिजनों ने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन एक दिन उसने घर से 12 लाख रुपये के जेवरात व कैश उड़ा लिया। परिजनों को पता चला तो उन्होंने किशोर से पूछताछ की।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि नशे की लत के लिए उसके दोस्तों ने ब्लैकमेल कर उससे चोरी करवाई। जेवरात और कैश उसने एक दोस्त की मां को सौंप दिया। परिजनों ने जब आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने जेवरात व कैश लौटाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
एक माह बाद भी जब माल नही लौटाया गया तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बुधवार को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 72 वर्षीय बुजुर्ग परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहते हैं। इनके परिवार में तीन शादीशुदा बेटे व एक बेटी के अलावा एक अविवाहित बेटी है। इनका 14 साल का पोता है, जो एक पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
अविवाहित बेटी की शादी के लिए बुजुर्ग ने घर में 10 लाख के जेवरात और करीब दो लाख रुपये आलमारी में रखे हुए थे। 25 अगस्त को वह अपनी छत पर पहुंचे तो उन्होंने अपने जेवरात के डिब्बे एक बैग में पड़े देखे। नीचे आकर आलमारी की जांच की तो उनके होश उड़ गए। जेवरात व कैश गायब था। शक होने पर उन्होंने पोते से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली।
पोते ने बताया कि स्कूल में उसके पांच दोस्तों ने उसे नशे की लत लगा दी। शुरुआत में तो उसने नशे के लिए अपने चाचा-ताऊ की जेब से छोटी-मोटी चोरियां कीं। इस बीच उसके दोस्तों ने उसकी नशे के दौरान कपड़े उतारकर वीडियो बनाकर फोटो भी खींच लिये। उससे आरोपी ब्लैकमेल कर पैसे मंगाने लगा।
आरोपी लड़कों ने उससे कैश व जेवरात मंगवाए। रुपये व जेवरात ले जाकर किशोर ने एक दोस्त की मां को दे दिए, जिसके बाद उसे कुछ पैसे भी दिए। जगतपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।