Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A skill development center will be built across 8 acres in Shalimar Bagh

Delhi NCR News: शालीमार बाग में 8 एकड़ में बनेगा कौशल विकास केंद्र, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
---14 आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासरूम और उद्यमिता केंद्र से लैस होगा परिसर, दो एकड़ में विकसित होगा हॉर्टिकल्चर ट्रेनिंग फील्ड
विज्ञापन

--12वीं पास युवाओं के लिए तकनीकी पाठ्यक्रम, महिलाओं को बेकरी, फैशन, ब्यूटी और सिलाई का प्रशिक्षण मिलेगा


नई दिल्ली। युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली सरकार शालीमार बाग स्थित डेसू कॉलोनी के पास करीब आठ एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र विकसित करेगी। इसका निर्माण दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के वास्तविक अवसरों से जोड़ना है। यह केंद्र उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के साथ महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने में भी मदद करेगा।
आधुनिक परिसर और बुनियादी ढांचा
परिसर में 14 अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, लर्निंग रिसोर्स सेंटर (लाइब्रेरी) और 250 लोगों की क्षमता वाला मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मुख्य परिसर से सटे दो एकड़ क्षेत्र में हॉर्टिकल्चर ट्रेनिंग फील्ड विकसित होगा, जहां पौधों की देखभाल और लैंडस्केपिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल और आधुनिक खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


महिला उद्यमिता और सहायक सुविधाएं
केंद्र में महिलाओं के लिए बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी-वेलनेस जैसे पाठ्यक्रम संचालित होंगे। प्रशिक्षण के बाद वे बुटीक, ब्यूटी सैलून, बेकरी या टिफिन सेवा जैसे व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। उन्हें मेंटरशिप, बाजार से जुड़ाव और वित्तीय सहायता दिलाने के लिए 'महिला उद्यमिता एवं इनक्यूबेशन सेंटर' बनाया जाएगा। महिलाओं की सहूलियत के लिए परिसर में 25-25 बच्चों की क्षमता वाली दो क्रेच यूनिट, मेडिकल सिक-बे, सप्ताहांत (वीकेंड) बैच, लचीली समय-सारणी और ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रशिक्षण के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी पाठ्यक्रम और रोजगार की तैयारी
केंद्र का अकादमिक और तकनीकी संचालन उच्च शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (एनएसक्यूएफ) और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के मानकों पर आधारित इन पाठ्यक्रमों में 12वीं पास युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आईटी सपोर्ट, डिजिटल सेवाओं, हेल्थकेयर, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी का प्रशिक्षण मिलेगा। कोर्स पूरा होने पर प्रमाणपत्र के साथ प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस पहल को 'स्किल इंडिया', 'मिशन शक्ति', 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' और 'विकसित भारत-2047' के लक्ष्यों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed