{"_id":"5f71332d01392f50f804f38b","slug":"a-record-77-thousand-patients-beat-corona-this-month-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में इस माह रिकॉर्ड 77 हजार मरीजों ने कोरोना को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में इस माह रिकॉर्ड 77 हजार मरीजों ने कोरोना को हराया
Mon, 28 Sep 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजधानी में संक्रमण के मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर माह में अब तक 77 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। ऐसा पहली बार है कि एक महीने से भी कम समय में इतने मरीज ठीक हुए हैं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और समय पर संक्रमितों की पहचान से यह मुमकिन हो पाया है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी में अब तक 2,32,912 लोग संक्रमण से उभर चुके हैं इनमें से 77,234 सितंबर में ही ठीक हुए हैं। अब रोजाना औसतन 3500 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे दिल्ली का रिकवरी रेट भी 84 फ़ीसदी से बढ़कर 87% हो गया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक ,बेहतर चिकित्सा प्रबंधन से यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ज्यादा जांच होने से संक्रमित मरीज ज्यादा मिल रहे हैं, लेकिन उतनी ही तेजी से रिकवर भी हो रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है ट्रेसिंग। अभी तक हर उस मरीज की पहचान समय रहते पहचान की जा रही है।जिसे कोरोना संक्रमण है या उसमें लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का रहा है बड़ा सहयोग
अधिकारी के मुताबिक ,यह ट्रेसिंग (पहचान) दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती हो सकती थी अगर मरीज एक या दो नहीं बल्कि चार या आठ दिन में पता चलते।इसमें काफी हद तक सहयोग दिल्ली के लोगों का रहा, जिन्होंने आगे आकर अपनी जांच कराई या कंट्रोल रुम कॉल करके मदद ली।
विशेषज्ञों का कहना है कि जितनी जांच पड़ेगी संक्रमण उतना ही काबू में आएगा। लोगों के बड़ी तादाद में ठीक होने का एक कारण यह भी है कि अब अधिकतर मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।