{"_id":"6876e1d29745eeb32d06c555","slug":"a-person-was-arrested-for-stealing-jewellery-and-cash-worth-more-than-26-lakhs-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आलीशान जिंदगी के लिए मैकेनिक से बना चोर, 26 लाख से ज्यादा के आभूषण और नकदी उड़ाने के आरोप में धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आलीशान जिंदगी के लिए मैकेनिक से बना चोर, 26 लाख से ज्यादा के आभूषण और नकदी उड़ाने के आरोप में धरा गया
Wed, 16 Jul 2025 04:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 16 Jul 2025 04:48 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए सोने और हीरे के आभूषणों का एक बड़ा हिस्सा बरामद किया है। आरोपी पहले इलाके में मैकेनिक का काम करता था लेकिन उसकी आलीशान जीवनशैली उसे अपराध की दुनिया में ले आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के एक सदस्य मदनगीर, नई दिल्ली निवासी सागर (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र से कार से 26 लाख रुपये की कीमत के हीरे व सोने के आभूषण और नकदी उड़ा ली थी।
पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए सोने और हीरे के आभूषणों का एक बड़ा हिस्सा बरामद किया है। आरोपी पहले इलाके में मैकेनिक का काम करता था लेकिन उसकी आलीशान जीवनशैली उसे अपराध की दुनिया में ले आई। वह पहले भी इसी तरह के छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर दलीप कुमार और इंस्पेक्टर प्रियंका के नेतृत्व में जबरन वसूली और अपहरण निरोधक शाखा की टीमों ने एक अभियान शुरू किया। गीता आनंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी क्रेटा कार में पुटकुल रोड से 24 जून को नई दिल्ली जा रही थीं।
विज्ञापन
दोपहर लगभग 1:00 बजे, जब वे गेट नंबर चार, आईपी पार्क, रिंग रोड, नई दिल्ली के पास पहुंची, तो एक मोटरसाइकिल सवार ने विंडस्क्रीन पर दस्तक दी और कोई समस्या बताई। चालक ने जैसे ही कार रोकी और बाहर निकला, एक अन्य व्यक्ति ने उसका हैंडबैग छीन लिया। बैग में 1,25,000 रुपये नकद और 25 लाख से अधिक मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण थे। सनलाइट कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने डीएनडी फ्लाईओवर की ओर जाने वाले कैरिजवे पर आउटर रिंग रोड, किलोकरी गांव के पास 14 जुलाई को सूचना पर घेराबंदी की और सागर को गिरफ्तार कर लिया।